scorecardresearch
 

How to clean mushrooms: न काला पड़ेगा और न ही स्वाद होगा खराब, बिना पानी गंदे से गंदे मशरूम भी होंगे एक दम सफेद

मशरूम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन इनकी बनावट ऐसी होती है कि इनमें गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से फंस जाते हैं. बाजार से लाए गए मशरूम को सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी है ताकि उनका स्वाद और पोषण बरकरार रहे.

Advertisement
X
गंदे मशहूर ऐसे करें साफ (Photo: ITG)
गंदे मशहूर ऐसे करें साफ (Photo: ITG)

मशरूम एक ऐसी सब्जी है जिसे साफ करना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. अक्सर बाजार से लाए गए मशरूम पर काफी मिट्टी, काले धब्बे और खाद के अंश लगे होते हैं. कई लोग इसे सिर्फ पानी से धोकर इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन मशरूम स्पंज की तरह होते हैं जो पानी को जल्दी सोख लेते हैं जिससे वे चिपचिपे हो जाते हैं और पकाते समय अपना स्वाद खो देते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके मशरूम एकदम सफेद और स्वच्छ दिखें तो आपको कुछ खास किचन ट्रिक्स अपनाने की जरूरत है.

मशरूम साफ करने का सबसे बेहतरीन तरीका

यहां हम आपको बताएंगे कि गंदे से गंदे मशरूम को भी घर पर कैसे आसानी से साफ किया जा सकता है. मशरूम को साफ करने के लिए पानी के बजाय इन तरीकों का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

1. सूखे आटे का इस्तेमाल
एक बाउल में मशरूम लें और उनके ऊपर थोड़ा सा सूखा गेहूं का आटा छिड़कें. अब हल्के हाथों से मशरूम को रगड़ें. आटा मशरूम की सतह पर चिपकी हुई सारी काली गंदगी और चिपचिपाहट को सोख लेगा. जब गंदगी आटे के साथ निकल जाए, तो मशरूम को हल्के बहते पानी के नीचे जल्दी से धो लें और तुरंत सूखे कपड़े से पोंछ लें.

2. गीले कपड़े से सफाई
अगर मशरूम बहुत ज्यादा गंदे नहीं हैं तो उन्हें पानी में डुबाने के बजाय एक किचन टॉवल या मलमल के कपड़े को हल्का गीला करें. हर मशरूम को हल्के हाथ से पोंछें. इससे उन पर लगी ऊपरी मिट्टी निकल जाएगी और मशरूम पानी भी नहीं सोखेंगे.

Advertisement

3. गर्म पानी और नमक
अगर आप बहुत सावधानी बरतना चाहते हैं तो एक बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा नमक डालें. मशरूम को इसमें डालें और सिर्फ 30 सेकंड के लिए छोड़ें. तुरंत निकालकर ठंडे पानी से धोएं और सुखा लें. ध्यान रहे, मशरूम को पानी में ज्यादा देर तक न छोड़ें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement