scorecardresearch
 

Steel Taps Cleaning Tips: स्टील के नलों पर जम गए हैं काले-सफेद जिद्दी दाग? रसोई की 3 सस्ती चीजों से लौट आएगी नई जैसी चमक

Steel Taps Cleaning Tips: स्टील के नलों पर जमे काले दाग, सफेद पानी के निशान और जिद्दी गंदगी को हटाने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप डिशवॉश पाउडर, हार्पिक और इनो से घरेलू क्लीनर बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है. इससे स्टेनलेस स्टील के नलों और फिटिंग्स की चमक वापस लाई जा सकती है.

Advertisement
X
स्टील के नलों को चमकाने में हार्पिक आपकी बहुत मदद कर सकता है. (Photo: ITG)
स्टील के नलों को चमकाने में हार्पिक आपकी बहुत मदद कर सकता है. (Photo: ITG)

घर के बाथरूम या किचन में जब नए नलों की फिटिंग कराई जाती है तब सभी स्टील के नल बहुत ही चमकदार और साफ होते हैं. स्टील के जो नल शुरू में काफी चमकदार दिखते हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये रोज पानी, साबुन और गंदगी के कॉन्टैक्ट में रहने से इन पर सफेद पानी के निशान, काले दाग और जमी हुई परत दिखने लगती है. इनकी वजह से बाथरूम भी गंदा लगने लगता है. ऐसे में लोग स्टील के नलों को साफ करने के लिए अक्सर महंगे-महंगे क्लीनर्स खरीदते हैं. अगर आप भी उनमें से ही हैं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आपको हर बार ऐसा करने की जरूरत नहीं होती है.

अगर आपके घर के नल भी पुराने, मैले और सफेद दागों से भरे नजर आने लगे हैं, ये खबर आपके लिए है. रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से बाथरूम में लगे स्टील के नलों को फिर से चमकाया जा सकता है. घर में रखी तीन सस्ती चीजों से आप एक घरेलू क्लीनर बना सकते हैं. आइए जानते हैं इन्हें साफ करने का आसान तरीका.

इन 3 चीजों से तैयार करें घरेलू क्लीनर
स्टील के नलों की सफाई के लिए आपको सिर्फ ये तीन चीजें चाहिए. इन तीनों चीजों को एक छोटी कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिला लें. जरूरत हो तो थोड़ा-सा हार्पिक और मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.

  • 1 चम्मच डिशवॉश पाउडर
  • थोड़ा-सा हार्पिक क्लीनर
  • 1 पैकेट इनो (ENO)

नलों पर ऐसे करें इस्तेमाल

1. गंदे स्टील के नलों को साफ करने के लिए सबसे पहले नल पर थोड़ा-सा पानी डालकर उसे हल्का गीला कर लें. अगर आप गुनगुना पानी इस्तेमाल करेंगे तो जमी हुई गंदगी थोड़ी सॉफ्ट हो जाएगी और सफाई करना आसान रहेगा.

2. अब तैयार किए गए घरेलू क्लीनर पेस्ट को नल पर अच्छी तरह लगा दें और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें.

3. इसके बाद पुराने टूथब्रश या मुलायम स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें. आखिर में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें. इससे नल पहले से ज्यादा साफ और चमकदार दिख सकते हैं.

4. अगर स्टील के नलों पर लगे दाग बहुत पुराने और जिद्दी हैं, तो इसी प्रोसेस को एक बार फिर रिपीट किया जा सकता है.

Advertisement

किन चीजों पर कर सकते हैं इसका इस्तेमाल?
ये घरेलू क्लीनर सिर्फ स्टील के नलों तक ही लिमिटेड नहीं है. इसका इस्तेमाल स्टेनलेस स्टील की कुछ दूसरी फिटिंग्स और स्टील के सामान की सफाई के लिए भी किया जा सकता है. हालांकि, किसी भी डेलिकेट या पॉलिश वाले सरफेस पर लगाने से पहले उसे एक छोटे हिस्से पर टेस्ट करना जरूरी है.

सफाई करते समय रखें ये बातें
1. क्लीनर लगाते समय हाथों में ग्लव्स पहनें.
2. पेस्ट को आंखों या त्वचा के संपर्क में आने से बचाएं.
3. सफाई के बाद सतह को अच्छी तरह पानी से धोना न भूलें.
4. किसी भी नई या नाजुक सरफेस पर इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

ध्यान दें: इस घरेलू पेस्ट को बनाने में हार्पिक जैसे केमिकल का इस्तेमाल होता है. इसलिए इसे सावधानी से इस्तेमाल करें और बच्चों से दूर रखें. अगर स्टील के सरफेस पर किसी स्पेशल क्लीनर को इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, तो उसी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement