scorecardresearch
 

How Often Bedsheets Should Be Washed: कितने दिन में धोनी चाहिए चादर? एक्सपर्ट ने बताया बेडशीट धोने का सही टाइम और वजह

How Often Bedsheets Should Be Washed: क्या आप जानते हैं कि बेडशीट कितने दिन में बदलनी चाहिए? एक्सपर्ट्स के अनुसार हफ्ते में एक बार चादर धोना सेहत के लिए जरूरी है.

Advertisement
X
चादर धोने के बाद उसे पूरी तरह सूखाना भी जरूरी है. (Photo: ITG)
चादर धोने के बाद उसे पूरी तरह सूखाना भी जरूरी है. (Photo: ITG)

How Often Bedsheets Should Be Washed: आप सब रोज रात को आराम से सोने के लिए बिस्तर पर जाते हैं. लेकिन जरा सोचिए… जिस चादर पर आप लेटते हैं, उस पर हर रात क्या-क्या जमा होता है? सोते समय शरीर से पसीना निकलता है, डेड स्किन झड़ती रहती है, बाल गिरते हैं और कमरे की धूल भी आकर उसी पर बैठ जाती है. अगर घर में पालतू जानवर या छोटे बच्चे हैं, तो गंदगी और भी जल्दी बढ़ जाती है.

धीरे-धीरे ये सब मिलकर चादर को गंदा बना देते हैं, भले ही वो ऊपर से साफ दिखाई दे. अक्सर आप सोचते हैं कि चादर साफ लगी रही है, अभी बदलने की क्या जरूरत है. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सिर्फ देखने से साफ लगना काफी नहीं है. असली गंदगी आंखों से नहीं दिखती. इसलिए सलाह दी जाती है कि चादर बदलने का एक फिक्स्ड रूटीन बनाएं. जब आप नियमित रूप से चादर धोते हैं, तो बैक्टीरिया कम होते हैं, बदबू नहीं आती और एलर्जी का खतरा भी घटता है. साफ बिस्तर पर नींद भी गहरी आती है और स्किन की समस्याएं भी कम हो सकती हैं. चलिए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय कि कितने दिनों में चादर बदलनी चाहिए.

कितने दिन में चादर बदलनी चाहिए?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बेडशीट को हफ्ते में एक बार बदलना और धोना सबसे अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से पसीना, डेड स्किन, धूल और बैक्टीरिया ज्यादा जमा नहीं होते. इससे बिस्तर साफ रहता है और सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ता.

हालांकि, सच ये है कि ज्यादातर लोग ऐसा नहीं करते. एक सर्वे के मुताबिक कि कई लोग लगभग 24 दिनों बाद यानी 3 से 4 हफ्तों में चादर बदलते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स इसे सही आदत नहीं मानते.

कब ज्यादा जल्दी बदलनी चाहिए चादर?
कुछ कंडीशंस में हफ्ते में एक बार भी काफी नहीं होता. अगर आपको बहुत पसीना आता है, बिस्तर पर बच्चे या पालतू जानवर सोते हैं, आपकी स्किन सेंसिटिव है या आप बीमार हैं, तो चादर ज्यादा जल्दी बदलनी चाहिए. ऐसे में हफ्ते में 2–3 बार चादर बदलना बेहतर माना जाता है, ताकि कीटाणु और एलर्जी का खतरा कम रहे.

बेडशीट को साफ रखने के आसान टिप्स
सिर्फ धोना ही काफी नहीं है, सही तरीके से साफ रखना भी जरूरी है.

Advertisement
  • चादर धोने के बाद उसे पूरी तरह सूखा लें, क्योंकि गीली चादर में बैक्टीरिया जल्दी बढ़ते हैं.
  • सोने से पहले नहा लेना या साफ कपड़े पहनना भी मदद करता है.
  • साथ ही कोशिश करें कि बिस्तर पर खाना न खाएं और पालतू जानवरों को अलग सुलाएं.

बिस्तर का बाकी सामान कब धोना चाहिए?
सिर्फ चादर ही नहीं, बाकी सामान की सफाई भी जरूरी है. तकिए का कवर भी हफ्ते में एक बार बदलना चाहिए. डुवेट या कम्फर्टर को हर कुछ महीनों में धोना सही रहता है. अगर आप रेगुलर सफाई करते हैं, तो एक अच्छी क्वालिटी की चादर 2–3 साल तक आराम से चल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement