scorecardresearch
 

Cucumber Tomato Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो घर बैठे! चेहरे पर लगाएं खीरे-टमाटर से बना ठंडा-ठंडा होममेड फेस पैक

गर्मियों की तेज धूप और पसीने से चेहरा बेजान हो गया है? खीरा, टमाटर और मुल्तानी मिट्टी से बना यह खास ठंडा देसी फेेसपैक आपकी स्किन को गहराई से साफ कर उसे बर्फ जैसी ठंडक देगा. इसके नियमित इस्तेमाल से बिना किसी केमिकल के टैनिंग दूर होगी और आपको पार्लर जैसा नेचुरल ग्लो मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस देसी फेस पैक को कैसे बनाते हैं.

Advertisement
X
खीरा गर्मियों में खाने से शरीर को ठंडक मिलती है. (PHOTO:ITG/AI)
खीरा गर्मियों में खाने से शरीर को ठंडक मिलती है. (PHOTO:ITG/AI)

Cucumber Tomato Homemade Face Pack:  गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी का अलर सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखाई देता है. चेहरा बेजान, रूखा और थका हुआ नजर आने लगता है, ऐसे में लोग महंगे प्रोडक्ट लगाना शुरू कर देते हैं या फिर पार्लर में जाकर फेशियल करवाने लगते हैं. हालांकि इन सबका असर भी कुछ ही समय के बाद खत्म हो जाता है. ऐसे में स्किन को ठंडक देने और नेचुरल चमक बनाए रखने के लिए घर पर तैयार किया गया पैक बेहद असरदार साबित हो सकता है.

देसी चीजों से बना पैक चेहरे की खोई हुई चमक को वापस लाने में मदद करता है और इसके साथ ही इससे स्किन को ठंडक भी मिलती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए महंगी चीजों की जरूरत नहीं होती, बल्कि रसोई में मौजूद सामान से ही इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.

ऐसे तैयार करें ठंडा-ठंडा फेस पैक

घर पर ठंडा-ठंडा फेसपैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक ताजा खीरा और एक पका हुआ टमाटर लें. दोनों को अच्छे से धो लें, ताकि उन पर जमी धूल या गंदगी साफ हो जाए. इसके बाद इन्हें कद्दूकस कर लें, अब कद्दूकस किए हुए मिक्सर का रस निकालें और उसे एक साफ सूती कपड़े में छान लें.

रस में मिलाएं ये खास चीजें

अब इस रस में एक चम्मच नींबू का रस डालें, इसके बाद एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं, जो चेहरे को ताजगी और ठंडक देता है. फिर इसमें एक से दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छी तरह मिला लें.इन सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद घोल तैयार कर लें.

Advertisement

इस फेस पैक को लगाने के फायदे

खीरे-टमाटर का रस स्किन को ठंडक देने और हाइड्रेट रखने में मदद करता है. क्योंकि खीरा स्किन को फ्रेश करता है और टमाटर चेहरे की रंगत निखारने में का आता है. नींबू स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटाने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करेगा. रोज वॉटर चेहरे को ताजगी और ठंडक देता है.  मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गहराई से सफाई करती है और चेहरे को सॉफ्ट बनाती है.

ठंडा करके करें रोजाना इस्तेमाल

इस मिक्सर को तैयार करने के बाद इसे एक ग्लास या छोटे कंटेनर में डालकर कुछ समय के लिए फ्रिजर में रख दें. जब यह हल्का जम जाए, तब इसे बाहर निकाल लें. अब इस ठंडे उबटन को चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं. उबटन लगाने के बाद इसे कुछ देर के लिए सूखने दें. जब यह पूरी तरह सूख जाए, तब साफ और ठंडे पानी से चेहरा धो लें. 

नियमित इस्तेमाल से मिलेगा बेहतर असर

चेहरा धोने के बाद आप अपनी स्किन में ताजगी महसूस करेंगे. यह गर्मियों में स्किन को तुरंत आराम देता है और जलन को भी कम करता है. यह उबटन स्किन को मखमल जैसी मुलायम बनाता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है. अगर आप इस घरेलू उबटन का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार करते हैं, तो आपकी त्वचा में साफ फर्क नजर आने लगेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement