scorecardresearch
 

गंजे सिर पर फिर से उगाना चाहते हैं बाल? अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, दिखेगा असर

Home Remedies for Baldness: आज के दौर में गंजेपन और झड़ते बालों की समस्या काफी आम हो गई है. लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाया जा सकता है.

Advertisement
X

Home Remedies for Baldness:आजकल बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या काफी आम हो गई है, खासकर पुरुषों में. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे जेनेटिक्स, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और स्ट्रेस. लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कुछ उपायों की मदद से इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं. ऐसा नहीं है कि इन नुस्खों से रातों-रात आपके सिर पर घने बाल आ जाएंगे. लेकिन ये उपाय बालों का झड़ना कम करने और इसे कुछ हद तक रोकने में मदद जरूर कर सकते हैं.

स्कैल्प मसाज 
हेल्दी बालों के लिए स्कैल्प मसाज बेहद जरूरी है.  मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की जड़ों तक बेहतर पोषण पहुंचता है. इससे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और बाल झड़ने की समस्या कम होती है. 

नारियल तेल और कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल मॉइस्चराइजिंग और एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जाना जाता है. इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने पर बालों को बेहतर पोषण मिलता है और बाल झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

प्याज का रस
प्याज का रस बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें सल्फर कंपाउंड भरपूर मात्रा में होता है जो बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स को दोबारा एक्टिव करने में मदद कर सकता है. इसे लगाने के लिए 1 या 2 प्याज लेकर पीस लें और उसका रस निकाल लें. इसे स्कैल्प पर लगाकर 30 से 45 मिनट तक छोड़ दें, फिर अच्छे से धो लें.

Advertisement

एलोवेरा
ताजे एलोवेरा से जेल निकालकर स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. इसे कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दें. यह डैंड्रफ को कम करता है और स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement