आज के समय में बालों का झड़ना और टूटना एक आम समस्या बन गई है. खराब खानपान, बढ़ता तनाव, प्रदूषण और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स इसका बड़ा कारण हैं. ऐसे में बालों की सही देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है. अगर आप भी बालों की इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ हर्बल तेल आपकी मदद कर सकते हैं. रेगुलर इन तेलों से बालों की मसाज करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों की ग्रोथ में सुधार हो सकता है.
भृंगराज तेल
भृंगराज तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे स्कैल्प पर लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल टूटने कम हो जाते हैं. कई लोगों को इससे अच्छी नींद में भी मदद मिलती है.
आंवले का तेल
आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसका तेल बालों को जड़ों से मजबूत करता है और बालों का नेचुरल कलर बनाए रखने में मदद करता है. इसे हल्का गर्म करके स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करना बेहतर होता है.
नारियल तेल
नारियल तेल बालों के लिए सबसे आम और असरदार तेलों में से एक है. यह बालों को पोषण देता है और उन्हें टूटने से बचाता है. यह बालों को मुलायम और मजबूत बनाता है.
कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल थोड़ा गाढ़ा होता है, लेकिन बालों की ग्रोथ के लिए काफी असरदार माना जाता है. इसे नारियल या जोजोबा तेल के साथ मिलाकर लगाना बेहतर रहता है, जिससे यह आसानी से स्कैल्प में पहुंच सके.
ध्यान रखें कि बालों में तेल लगाने के बाद हल्के हाथों से कम से कम 5 मिनट मसाज करें और बाल धोने से 1 से 2 घंटे पहले तेल लगाना सबसे सही माना जाता है.