scorecardresearch
 

Natural Hair Care: हफ्ते में 2 बार सिर पर ऐसे लगाएं दही, फिर देखें बालों की चमक-ग्रोथ

रिसर्च बताती है कि दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ रखने और बालों को मजबूती देने में कारगर हैं. जानिए बालों के लिए दही इस्तेमाल करने का सही तरीका और एक्सपर्ट्स की राय.

Advertisement
X
दही प्री-बायोटिक्स से भरपूर होता है. (Photo: ITG)
दही प्री-बायोटिक्स से भरपूर होता है. (Photo: ITG)

Hair care tips: हेयर फॉल, कमजोर बाल और डैंड्रफ आज के समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन गए हैं जो पुरुष और महिला दोनों को प्रभावित कर रहा है. इन समस्याओं से बचने के लिए लोग अक्सर महंगे शैम्पू और सीरम का सहारा लेते हैं लेकिन इसका देसी इलाज रसोई में ही मौजूद हो सकता है. सदियों से दादी-नानी के नुस्खों में शामिल 'दही' को अब मॉडर्न साइंस भी बालों की सेहत के लिए फायदेमंद मान रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, दही न सिर्फ एक बेहतरीन कंडीशनर है, बल्कि यह बालों की जड़ों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ में भी मदद कर सकता है. तो आइए जानते हैं ये कैसे फायदा पहुंचा सकता है और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है.

प्रो-बायोटिक्स और स्कैल्प का कनेक्शन

दही में भरपूर मात्रा में प्रो-बायोटिक्स होते हैं जिन्हें 'गट फ्रेंडली बैक्टीरिया' कहा जाता है. हेल्थलाइन के अनुसार, ये बैक्टीरिया स्कैल्प के माइक्रोबायोम को संतुलित रखते हैं. जब आपका स्कैल्प स्वस्थ रहता है, तो बालों के रोम को बढ़ने के लिए सही वातावरण मिलता है. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प की डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे रोम छिद्र खुल जाते हैं और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है.

डैंड्रफ से छुटकारा और चमक

बालों के न बढ़ने का एक मुख्य कारण डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन भी होता है. दही में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं. मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट बताती है कि दही का मास्क लगाने से बालों की प्राकृतिक चमक वापस आती है और वे रेशमी महसूस होते हैं. इसमें मौजूद प्रोटीन बालों की शाफ्ट को मजबूती देता है, जिससे बाल बीच से नहीं टूटते.

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल? (Best way to use)

दही को सीधे स्कैल्प पर लगाना सबसे आसान तरीका है. बेहतर नतीजों के लिए आप इसमें थोड़ा सा शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं. दही को बालों में लगाकर करीब 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें.

ध्यान रहे कि दही ताज़ा हो और बहुत ज्यादा खट्टा न हो. अगर आपकी स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली है तो दही में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है.

सावधानी भी है जरूरी

दही प्राकृतिक होता है लेकिन हर किसी की स्किन अलग होती है. WebMD के मुताबिक, अगर आपको दूध या डेयरी उत्पादों से एलर्जी है, तो स्कैल्प पर दही लगाने से खुजली या जलन हो सकती है. इसलिए इस्तेमाल से पहले एक पैच टेस्ट जरूर करें.

अगर बालों के झड़ने की समस्या किसी बीमारी या हार्मोनल असंतुलन की वजह से है, तो केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement