scorecardresearch
 

Gond Katrira Sharbat: बिना चीनी और गुड़ गर्मी में बनाएं गोंद कतीरा का ठंडा-ठंडा शरबत, मिलेगी एनर्जी

गर्मी और लू के बीच अक्सर शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है. ऐसे में ठंडा और ताकत से भरपूर गोंद कतीरा का शरबत आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
गोंद कतीरा का शरबत (Photo: ITG)
गोंद कतीरा का शरबत (Photo: ITG)

गर्मियों में लू से बचने और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने के लिए गोंद कतीरा काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी तासीर बेहद ठंडी होती है. इसलिए न केवल गोंद कतीरा लू से बचाता है बल्कि शरीर की थकान को मिटाकर उसे नई ऊर्जा से भरता है. अगर आप भी इस तपती गर्मी में ठंडक और ताजगी चाहते हैं तो गोंद कतीरा का शरबत आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाना जितना आसान है, इसके फायदे उतने ही लाजवाब हैं.

शरबत बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
गोंद कतीरा: 2 चम्मच (5 से 6 घंटे या रात भर पानी में भिगोया हुआ)

दूध या पानी: 1 गिलास (ठंडा)

फ्लेवर के लिए: रूह अफजा या गुलाब का शरबत (2 चम्मच)

मीठा: मिश्री/शहद या चीनी

गार्निशिंग के लिए: बारीक कटे हुए पिस्ता, बादाम और ताजी पुदीने की पत्तियां

नींबू का रस: (अगर आप पानी के साथ बना रहे हैं दूध में नींबू नहीं डालना है)

बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले गोंद कतीरा के 2 छोटे टुकड़ों को साफ करके एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो दें. सुबह तक यह फूलकर बिल्कुल सफेद बर्फ या जेली जैसा दिखने लगेगा.

अब एक बड़े गिलास में ठंडा दूध या पानी लें. इसमें स्वादानुसार चीनी या मिश्री डालकर अच्छी तरह घोल लें.

Advertisement

अब इसमें 2-3 चम्मच फूला हुआ गोंद कतीरा डालें. इसके साथ ही इसमें गुलाब का शरबत या रूह अफजा मिलाएं, जिससे इसका स्वाद और रंग दोनों बेहतर हो जाएं.

अगर आप इसे पानी के साथ बना रहे हैं, तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक भी मिला सकते हैं, यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

शरबत को अच्छी तरह चलाएं. ऊपर से बर्फ के टुकड़े, कटे हुए मेवे और पुदीने की पत्तियां डालकर एकदम ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement