scorecardresearch
 

Expired Cooking Oil Reuse: खराब समझकर नाली में न बहाएं एक्सपायर्ड कुकिंग ऑयल, घर में ऐसे आएगा काम, बचेंगे पैसे

Expired Cooking Oil Reuse: क्या आपके घर में कुकिंग ऑयल एक्सपायर हो गया है? अगर हां और आप उसे फेंकने जा रहे हैं तो रुक जाएं. ये कबाड़ नहीं है. आप इसकी मदद से घर के कई काम आसान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं किस तरह से आप एक्सपायर हो चुके तेल को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement
X
एक्सपायर हुआ तेल दरवाजों में आती आवाज को बंद करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)
एक्सपायर हुआ तेल दरवाजों में आती आवाज को बंद करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

खाना बनाने वाला तेल घरों में रोजाना इस्तेमाल किया जाता है. इस कारण से कई लोग ज्यादा मात्रा में कुकिंग ऑयल मंगाकर रख लेते हैं. लेकिन कई बार घर में रखा ये कुकिंग ऑयल इस्तेमाल नहीं हो पाता है और एक्सपायर हो जाता है. एक्सपायरी डेट देखते ही ज्यादातर लोग उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं. हालांकि, हर बार ऐसा करना जरूरत नहीं होती है. भले ही ये तेल दोबारा खाने या खाना बनाने के काम न आए, लेकिन घर के कई छोटे-बड़े कामों में ये काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. जी हां, ये आपके घर के लिए किसी वरदान की तरह साबित हो सकता है.

दरअसल, एक्सपायर हो चुके कुकिंग ऑयल में ऐसे गुण होते हैं जो सफाई, चमक और लुब्रिकेशन जैसे कामों में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि कई लोग पुराने तेल को फेंकने के बजाय उसे दोबारा इस्तेमाल करते हैं. इससे न सिर्फ घर के कई काम आसान हो जाते हैं,  बल्कि पैसे की बर्बादी भी कम होती है. चलिए जानते हैं कैसे एक्सपायर्ड कुकिंग ऑयल भी आपके लिए कबाड़ के बजाय बहुत काम का साबित हो सकता है.

1. लकड़ी के फर्नीचर को चमकाने के काम आ सकता है: अगर घर के लकड़ी के फर्नीचर की चमक फीकी पड़ गई है, तो आप एक्सपायर हो चुके कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक साफ कपड़े में थोड़ा तेल लेकर फर्नीचर पर हल्के हाथों से रगड़ें. इससे लकड़ी में चमक वापस आने लगती है और फर्नीचर नया जैसा दिख सकता है.

Advertisement

2. जंग लगे सामान को साफ करने में मददगार: घर के पुराने ताले, औजार या लोहे की चीजों पर जंग लग गई हो तो इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. तेल लगाने से जंग ढीली पड़ती है और सामान साफ होने लगता है.

3. दरवाजों की आवाज बंद करने का आसान तरीका: अगर दरवाजे या खिड़कियां खोलते समय चूं-चूं आवाज आती है, तो एक्सपायर तेल लुब्रिकेंट की तरह काम कर सकता है. बस थोड़ा सा तेल पेंच वाले हिस्सों पर लगाएं, ऐसा करने से आवाज काफी कम हो जाएगी.

4. दीया या लैम्प में करें इस्तेमाल: कुछ लोग एक्सपायर्ड तेल का इस्तेमाल घर पर दीया या ऑयल लैम्प बनाने में भी करते हैं. इसमें बाती डालकर इसे जलाया जा सकता है.  

5. गार्डनिंग में भी आ सकता है काम: अगर आपको गार्डनिंग करने का शौक है तो एक्सपायर हो चुका तेल उसमें भी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. गार्डनिंग में इस्तेमाल होने वाले कुछ औजारों को जंग से बचाने के लिए उन पर हल्का तेल लगाया जा सकता है. इससे औजार लंबे समय तक सही हालत में बने रहते हैं.

6. स्टिकर और चिपचिपाहट हटाने में मदद: कई बार डिब्बों या बर्तनों पर लगे स्टिकर आसानी से नहीं निकलते. इस स्थिति में थोड़ा एक्सपायर हो चुका तेल उस पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें. इससे स्टिकर की चिपकन कम हो जाती है और स्टिकर आसानी से निकल सकता है.

Advertisement

7. चमड़े के सामान को रखें सॉफ्ट: पुराने लेदर बैग, बेल्ट या जूतों पर थोड़ा तेल लगाने से उनमें नमी बनी रहती है और वे ज्यादा सूखे या फटे हुए नहीं लगते. लेकिन पहले किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर करें.

कब फेंकना चाहिए तेल? 
अगर तेल बहुत ज्यादा खराब हो चुका है और बदबू आ रही है, तो उसे फेंक सकते हैं. लेकिन उसे बाहर कहीं फेंक दें, नाली में बिल्कुल न डालें. इससे पाइप जाम हो सकते हैं. बेहतर होगा कि तेल को किसी बंद डिब्बे में भरकर कूड़े में फेंका जाए.

एक्सपायर कुकिंग ऑयल को दोबारा खाना बनाने या खाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. इसे सिर्फ घरेलू कामों के लिए ही इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement