scorecardresearch
 

How to Prevent Heat Stroke: भयंकर गर्मी और लू की छुट्टी कर देंगी ये 5 देसी ड्रिंक्स, हर दिन पीते ही शरीर को मिलेगी AC जैसी ठंडक!

उत्तर भारत में हीटवेव के कहर के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर चुकी है. इस दिल्ली में 105° बुखार वाला पहला हीट स्ट्रोक मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हुआ है. इस भयंकर गर्मी और लू से बचने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय आम पन्ना, सत्तू और छाछ जैसे 5 देसी ड्रिंक्स अपनाएं, जो शरीर को तुरंत ठंडक और इलेक्ट्रोलाइट्स भी देंगे.

Advertisement
X
लू से बचने के लिए पानी के साथ छाछ-शरबत भी पीना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)
लू से बचने के लिए पानी के साथ छाछ-शरबत भी पीना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)

उत्तरी भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से दिन के समय तो बिल्कुल घर से बाहर कदम रखना मुश्किल है. मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट दिया है और इस बीच हाल ही में 24 साल का एक लड़का हीटवेव की चपेट में आ गया है. दिल्ली के RML हॉस्पिटल में पश्चिम बंगाल में रहने वाला युवक को भर्ती कराया गया है, जिसे 105 डिग्री बुखार था.

हीटवेव के पहला मामला सामने आ गया है औ यह याद दिलाता है कि इस मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. तेज धूप और गर्म हवाएं शरीर का पानी सोख लेती हैं, जिससे डिहाईड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

इस भयंकर गर्मी में खुद को सुरक्षित और शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक और महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय हमारे पारंपरिक और देसी ड्रिंक्स सबसे बेस्ट हैं. ये न सिर्फ प्यास बुझाते हैं, बल्कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस भी बनाए रखते हैं.

आइए आपको इन देसी ड्रिंक्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं. 

आम पन्ना

यह उत्तर भारत का सबसे पॉपुलर और असरदार एंटी-हीटवेव ड्रिंक है. यह शरीर को लू के थपेड़ों से बचाता है और जिंक व विटामिन सी की कमी को पूरा करता है. कच्चे आम को उबालकर, उसमें काला नमक, भुना जीरा, पुदीना और थोड़ी चीनी मिलाकर इसे तैयार किया जाता है. 

Advertisement

सत्तू का शरबत

सत्तू को गरीबों का प्रोटीन शेक भी कहा जाता है और गर्मियों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है. एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच सत्तू, नींबू का रस, भुना जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से पेट को तुरंत ठंडक मिलती है. यह आपको लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है और एनर्जी देता है. आजकल फिर से सत्तू लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है और सत्तू की छाछ भी लोग बनाकर पी रहे हैं.

छाछ या मट्ठा

तपती धूप में मसाला छाछ किसी वरदान के बराबर है, इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखते हैं. दही में पानी, सेंधा नमक, जीरा और पुदीना मिलाकर बनाई गई छाछ शरीर के तापमान को तुरंत कम करती है और भारी खाने को डाइजेशन में मदद करती है.

बेल का शरबत

बेल का फल फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है और गर्मियों में इसका शरबत पीना बहुत फायदेमंद होता है. इसका शरबत पेट की गर्मी को शांत करने और दस्त या कब्ज जैसी समस्याओं से बचाने में रामबाण है, यह शरीर को तुरंत ठंडक और ताजगी भी देने में मदद करता है.

पुदीना और नींबू पानी

आज भी गर्मी आते ही लोगों के घरो में शिकंजी और नींबू पानी बनना शुरू हो जाता है. यह दोनों भले ही गर्मियों की आम ड्रिंक है, लेकिन इनका असर काफी राहत भी देता है. अगर शिकंजी या नींबू पानी में खूब सारा पुदीना पीसकर मिला दिया जाए, तो इसकी ताकत दोगुनी हो जाती है. यह शरीर में सोडियम और पोटैशियम के लेवल को बनाए रखता है, जिससे चक्कर आने या कमजोरी की समस्या नहीं होती.

Advertisement

इस बात का रखें ध्यान

धूप में निकलने से कम से कम 15-20 मिनट पहले एक गिलास पानी या इनमें से कोई भी देसी ड्रिंक जरूर पिएं. चाय, कॉफी और अत्यधिक शुगर वाले कोल्ड ड्रिंक्स से बचें, क्योंकि ये शरीर को और ज्यादा डिहाइड्रेट करते हैं.अगर चक्कर आए,स्किन बहुत गर्म और लाल हो जाए, या तेज सिरदर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement