scorecardresearch
 

दुनिया की टॉप 100 Chicken डिशेज में भारत का जलवा, 'बटर चिकन' ने टॉप-5 में बनाई जगह!

दुनिया की टॉप 100 चिकन डिशेज की लिस्ट में भारत ने अपना परचम लहराया है, भारत की 6 लाजवाब डिशेज ने इस लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें भारत की एक चिकन डिश टॉप 5 में शामिल हुई है. इस लिस्ट में तंदूरी चिकन चिकन 65 और रेज़ाला जैसी चिकन डिशेज ने भी अपनी जगह बनाई है, आइए जानते है कौन-किस नंबर पर है.

Advertisement
X
चिकन डिशेज दुनियाभर में लोग खूब खाते हैं. (PHOTO:ITG/AI )
चिकन डिशेज दुनियाभर में लोग खूब खाते हैं. (PHOTO:ITG/AI )

TastAtlas Top 100 Chicken Dishes: अगर आप भी चिकन खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपका दिल खुश कर देगी. सोचिए, जब आपके पसंदीदा देसी स्वाद को पूरी दुनिया में सराहा जाए, तो कैसा लगेगा? नॉनवेज खाने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है और वर्ल्ड में कई तरह की चिकन डिशेज भी परोसी जाती हैं, ऐसे में भारत के लिए यह गर्व की बात है कि टॉप 100 चिकन डिशेज की लिस्ट में भारत की एक नहीं बल्कि 6 लाजवाब चिकन डिशेज ने अपनी जगह बनाई है. 

हाल ही में मशहूर फूड गाइड टेस्टएटलस (TasteAtlas) ने दुनिया के टॉप 100 चिकन डिशेज की लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत के 6 बेस्ट चिकन डिशेज को जगह मिली है. यह सिर्फ एक लिस्ट नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है, क्योंकि हमारे घरों और गलियों में मिलने वाला टेस्ट अब ग्लोबल स्टेज पर चमक रहा है.

टॉप 5 में आया बटर चिकन

इस लिस्ट में पहला स्थान तुर्की के Pilic Topkapi को मिला है, जो एक खास तरह की स्टफ्ड चिकन डिश है. दूसरे नंबर पर मोरक्को का Rfissa और तीसरे पर कोरियन फ्राइड चिकन है. चौथे नंबर पर पेरूवियन रोस्ट चिकन शामिल है.

भारत के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि बटर चिकन टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. इसकी क्रीमी ग्रेवी और मसालों का टेस्ट हर किसी को अपना दीवाना बना देता है. 

Advertisement

इन चिकन डिशेज ने बनाई खास जगह

इसके अलावा 5 और भारतीय चिकन डिश भी इस लिस्ट में शामिल हैं. तंदूरी चिकन को 14वां स्थान मिला, जो तंदूर में पकाया जाने वाला एक क्लासिक डिश है. चिकन टिक्का 35वें नंबर पर है, जो अपने स्मोकी फ्लेवर के लिए फेमस है. वहीं चिकन 65 ने 38वां स्थान हासिल किया, जिसे उसके तीखे और मसालेदार स्वाद के लिए पसंद किया जाता है. 

इसके अलावा बंगाल की खास डिश चिकन रेज़ाला 51वें स्थान पर और स्ट्रीट फूड में पॉपुलर चिकन काठी रोल 74वें नंबर पर शामिल हुआ. ये दोनों डिश अपने अलग स्वाद और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. इस लिस्ट के साथ ही एक बात साबित हो गई है कि भारतीय खाने का जादू सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोगों को अपना दीवाना बना रहा है.

पाकिस्तान भी लिस्ट में शामिल

इस लिस्ट में जापान का कारागे, फ्रांस का फ्रेंच रोस्ट चिकन, पाकिस्तान का चिकन कड़ाही और फिलीपींस का इनासल ना मनोक भी शामिल हैं, जो अलग-अलग देशों के टेस्ट को दिखाती हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement