Mathe ke Aloo Recipe: लंच में बनाएं UP स्टाइल मट्ठा वाले आलू, 2 की जगह खा जाएंगे 4 रोटी, गर्मी में नहीं होगी बदहजमी!
भयंकर गर्मी में अगर कुछ हल्का और झटपट बनाना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश के मशहूर 'मट्ठा वाले आलू' आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. बिना ज्यादा तेल-मसालों के बनी यह सब्जी पेट को ठंडक देती है और मिनटों में तैयार हो जाती है. इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं और पूरी के साथ तो इसका टेस्ट लाजवाब लगता है.
Advertisement
X
उबले आलू से कई तरह की डिश बना सकते हैं. (PHOTO:ITG/AI)
UP Style Mathe ke Aloo Recipe: गर्मियों के दिनों में रसोई में खड़े होकर खाना बनाने में बहुत दिक्कत होती है और वजह से महिलाएं गर्मी के समय ऐसी डिश बनाना पसंद करती हैं, जिसमें ज्यादा मेहनत का काम न हो. दही, छाछा और मट्ठा से बनने वाली कढ़ी तो आपने बहुत खाई होगी और कढ़ी को कई तरीके से बनाया भी जाता है और उसके अलग-अलग नाम भी हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश में कढ़ी से ज्यादा लोगों को मट्ठा वाले आलू खाना अच्छा लगता है.
यूपी वाले गर्मियों के समय में दोपहर में चावल और रोटी के साथ खाने के लिए अधिकतर मट्ठा वाले आलू बनाते हैं, जो खाने में तो बेहतरीन होते ही हैं, लेकिन बनाने में भी बहुत आसान होते हैं, जिसकी वजह चिलचिलाती गर्मी में यूपी के घरों में इसे बनाया जाता है.
मट्ठा वाले आलू गर्मियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इसमें ज्यादा मसाले नहीं डाले जाते हैं और इस तरह यह सब्जी जल्दी से डाइजेस्ट भी हो जाती है. हल्का होने की वजह से गर्मियों में मट्ठे वाले आलू खाना पेट के लिए भी सही रहती है और कब्ज और दस्त जैसी समस्या भी नहीं होती है. मट्ठा वाले आलू की सब्जी के लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती है और इसे झटपट तैयार किया जा सकता है.