Sweet Potato Paratha Recipe: नाश्ते में आलू की जगह बनाएं शकरकंद का टेस्टी पराठा, एक बार खाने के बाद बार-बार बनाएंगे
Sweet Potato Paratha Recipe: अगर आप रोज के खाने में कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो शकरकंद का पराठा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज इस खबर में हम आपको शकरकंद के पराठे की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकेंगे.
Advertisement
X
नाश्ते में चाहिए कुछ हेल्दी और लाइट? शकरकंद का पराठा है बेस्ट ऑप्शन, जानें बनाने का सही तरीका (Photo- ITG)
Sweet Potato Paratha Recipe: भारतीय घरों में ब्रेकफास्ट में पराठा सबसे ज्यादा बनने वाले नाश्तों में से एक है. आपने आलू, गोभी और पनीर के पराठे तो कई बार खाए होंगे लेकिन क्या कभी शकरकंद का पराठा ट्राई किया है. यह पराठा हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी होता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं.
खास बात यह है कि इसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर शकरकंद के सॉफ्ट और कुरकुरे पराठे कैसे बनाए जा सकते हैं और इन्हें बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.