scorecardresearch
 

Surti Anda Ghotala Recipe: घर पर बनाएं सुरती अंडा घोटाला, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Surti Anda Ghotala Recipe: आपने अंडे से बने कई डिशेज खाएं होंगे लेकिन क्या आपने कभी अंडा घोटाला ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको अंडा घोटाला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप इसे आसानी से घर बना सकते हैं.

Advertisement
X
रोजाना वही ऑमलेट खाकर हो गए हैं बोर? मिनटों में तौयार करें सुरती अंडा घोटाला, बनाना है आसान (Photo- Adobe Stock)
रोजाना वही ऑमलेट खाकर हो गए हैं बोर? मिनटों में तौयार करें सुरती अंडा घोटाला, बनाना है आसान (Photo- Adobe Stock)

Surti Anda Ghotala Recipe: अगर आप कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन बना रहे हैं तो अंडा घोटाला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सूरत का यह मशहूर स्ट्रीट फूड तीखे मसालों और अंडों के अनोखे कॉम्बिनेशन के लिए काफी पसंद किया जाता है. खास बात यह है कि इसे घर पर बनाना बहुत आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप इसे नाश्ते, लंच या डिनर किसी भी समय बना सकते हैं और मक्खन लगे पाव के साथ इसका मजा ले सकते हैं. आइए जानते हैं अंडा घोटाला कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

अंडा घोटाला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

4 उबले अंडे 
4 कच्चे अंडे 
3 बड़े चम्मच मक्खन
1 छोटा चम्मच जीरा
8 लहसुन की कलियां
2 मीडियम साइज के प्याज (बारीक कटे हुए)
2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच हल्दी
2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
½ बड़ा चम्मच पाव भाजी मसाला


अंडा घोटाला बनता कैसे है? 

  1. सबसे पहले एक-एक पैन लें और उसमें मक्खन गर्म करें. जब मक्खन पिघल जाए तो उसमें जीरा डालकर चटकने दें. 
  2. अब बारीक कटा हुआ लहसुन (या पेस्ट) डालें और कुछ सेकंड तक भूनें.
  3. अब इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालें. मीडियम गैस पर प्याज को सुनहरा होने तक भूनें.
  4. जब प्याज अच्छी तरह पक जाए तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर मिलाएं. 
  5. अब कटे हुए टमाटर और थोड़ा सा पानी डालें, ढक्कन लगाकर 4-5 मिनट तक पकाएं ताकि टमाटर नरम हो जाएं.
  6. 5 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और एक आलू मैशर की मदद से प्याज-टमाटर के मसाले को अच्छी तरह मैश करें. अब इसमें पाव भाजी मसाला डालें.
  7. अब अंडा घोटाला बनाने के लिए मसाले के बीच में थोड़ी जगह बनाएं और 2 कच्चे अंडे सीधे तवे पर तोड़कर डालें. अब इन्हें मसाले के साथ लगातार चलाते हुए तब तक फेंटें जब तक अंडा मसाले में पूरी तरह मिल न जाए.
  8. इसके बाद कद्दूकस किए हुए उबले अंडे डालें और अच्छी तरह मिलाएं. थोड़ा पानी और मक्खन डालकर इसे हल्की ग्रेवी जैसा टेक्सचर दें.
  9. अंत में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें. एक अलग पैन में 2-3 फ्राइड एग (सनी साइड अप) तैयार करें.
  10.  इसे अपने अंडा घोटाले के ऊपर रखें. अब आपका टेस्टी अंडा खोटाटा तैयार है. इसे मक्खन लगे पाव के साथ गरमागरम परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement