scorecardresearch
 

High Protein Paratha Recipe: अंडे-चिकन जितना प्रोटीन देगा सोया चंक्स और चना दाल से बना यह पराठा, बस जान लें बनाने का सही तरीका

High Protein Paratha Recipe: आज हम आपको सोया चंक्स और चना दाल से पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. प्रोटीन से भरपूर इस पराठे को खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है.

Advertisement
X
अंडा-चिकन भूल जाएंगे! जब ब्रेकफास्ट में बनाएंगे सोया चंक्स और चना दाल का यह टेस्टी पराठा (Photo- Adobe stock)
अंडा-चिकन भूल जाएंगे! जब ब्रेकफास्ट में बनाएंगे सोया चंक्स और चना दाल का यह टेस्टी पराठा (Photo- Adobe stock)

High Protein Paratha Recipe:अगर आप वेजिटेरियन हैं और अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं तो सोया चंक्स और चना दाल से बना पराठा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.  यह पराठा न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि खाने में भी काफी टेस्टी लगता है. USDA (United States Department of Agriculture) के मुताबिक 50 ग्राम सूखे सोया चंक्स में लगभग 26–28 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि 100 ग्राम चना दाल में करीब 19–22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. तो आइए जानते हैं इस हाई-प्रोटीन पराठे को बनाने का आसान तरीका. 

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

¾ कप गेहूं का आटा
1 कप सोया चंक्स
¾ कप चना दाल
½ शकरकंद
1 प्याज
1 छोटा चम्मच अदरक
3–4 लहसुन की कलियां
2 लौंग
1 बड़ी इलायची
1 दालचीनी का टुकड़ा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
घी या तेल पराठा सेंकने के लिए 

सोया चंक्स और चना दाल से पराठा बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले सोया चंक्स और चना दाल को करीब 10 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें.
  2. अब प्रेशर कुकर में सोया चंक्स, भीगी हुई चना दाल, मैश किया हुआ शकरकंद, प्याज, अदरक, लहसुन, साबुत मसाले, नमक और थोड़ा पानी डालें. इसे 4–5 सीटी आने तक पकाएं.
  3. पकने के बाद साबुत मसाले निकाल दें और बाकी मिश्रण को हैंड ब्लेंडर या मिक्सर की मदद से स्मूद पेस्ट बना लें.
  4. अब इस पेस्ट को गेहूं के आटे में मिलाएं. साथ ही इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें. फिर इसे अच्छे से गूंधकर नरम आटा तैयार कर लें.
  5. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पराठे बेल लें.
  6. तवा गर्म करें और घी लगाकर पराठों को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें.
  7. अब आपका गरमागरम पराठा तैयार है जिसे आप दही, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement