kerala Style Orotti Recipe: गेहूं-बाजरे की रोटी खाकर भर गया है मन? ट्राई करें टेस्टी साउथ इंडियन ओरोटी, खाने में है लाजवाब!
kerala Style Orotti Recipe: रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर घर में रोज बनाई जाती है. आज इस खबर में हम आपको साउथ इंडिया की खास रोटी ओरोटी (Orotti) की आसान रेसिपी बताएंगे, जो चावल के आटे और नारियल से बनाई जाती है.
Advertisement
X
चावल के आटे से बनाएं टेस्टी साउथ इंडियन ओरोटी, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान (Photo- adobe Stock)
Kerala Style Orotti Recipe: भारत विविधताओं का देश है और यह विविधता यहां के खान-पान में साफ देखने को मिलती है, खासकर रोटियों में. जैसे पंजाब में मक्के की रोटी मशहूर है तो महाराष्ट्र और गुजरात में भाकरी खाई जाती है. इसी तरह साउथ इंडिया में भी अलग-अलग तरह की रोटियां बनाई जाती हैं.
आज हम आपको साउथ इंडियन स्टाइल की एक खास रोटी के बारे में बताएंगे, जिसे ओरोटी (Orotti) कहा जाता है. इसे कुछ जगहों पर पोल रोटी भी कहते हैं. यह खासतौर पर केरल में नाश्ते के तौर पर खाई जाती है. यह रोटी चावल के आटे और नारियल से बनाई जाती है, जो खाने में हल्की और टेस्टी होती है. आज इस खबर में हम आपको ओरोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
ओरोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?