scorecardresearch
 

Sattu Ki Roti Recipe: नाश्ते में बनाएं प्रोटीन वाली चटपटी सत्तू की रोटी, खाने में लाजवाब, बनाना है आसान

Sattu Ki Roti Recipe: गेहूं के आटे और चने के सत्तू से बनी चटपटी सत्तू की रोटी सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज हम आपको सत्तू की रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप आसानी से कम समय में बना सकते हैं.

Advertisement
X
नाश्ते में पराठे खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये चटपटी सत्तू की रोटी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे (Photo- ITG)
नाश्ते में पराठे खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये चटपटी सत्तू की रोटी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे (Photo- ITG)

Sattu Ki Roti Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है. लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो आसानी से बन भी जाए और हेल्दी व टेस्टी भी हो. ऐसे में सत्तू की रोटी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. सत्तू और हल्के मसाले से तैयार यह रोटी खाने में काफी लाजवाब होती है और इसके साथ किसी सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ती. आप इसे हल्का घी लगाकर चटनी या अचार के साथ आसानी से खा सकते हैं. खास बात ये है कि इससे आपको प्रोटीन भी मिलता है. आइए जानते हैं कि चटपटी सत्तू की रोटी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स ( 4 लोग के लिए)

2 कप गेहूं का आटा
1 कप चने का सत्तू
5-6 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 बड़ी प्याज बारीक कटी हुई
1 इंच अदरक बारीक कटी हुई
8-10 लहसुन की कलियां
1 बड़ा चम्मच अजवाइन - काला जीरा मिश्रण
नींबू का रस या थोड़ा सा आम के अचार का मसाला
1 बड़ा चम्मच कच्चा सरसों का तेल 
नमक स्वाद अनुसार 

सत्तू की रोटी बनती कैसे है?

  1. सबसे पहले आटे को अच्छे से गूंथ लें और ढककर 5 मिनट के लिए रख दें.
  2. अब एक बाउल में सत्तू का मिश्रण तैयार करें.  इसके लिए सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मिश्रण बना लें. ध्यान रखें कि मिश्रण न ज्यादा गीला हो और न ही ज्यादा सूखा.
  3. अब आटे की लोइयां बनाएं और उनमें थोड़ा-थोड़ा सत्तू का मिश्रण भरें. इसी तरह सभी लोइयों में स्टफिंग भर लें. 
  4. इसके बाद चकले पर बेलन की मदद से इन्हें हल्के हाथों से रोटी की तरह बेल लें.
  5. अब तवा गरम करें और रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
  6. अब आपकी चटपटी सत्तू की रोटी तैयार है. इसे गर्मागर्म चटनी, दही या सब्जी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement