Punjabi Kadhi Pakoda Recipe: लंच में ट्राई करें खट्टी-चटपटी पंजाबी कढ़ी, गरमा-गरम चावल के साथ बढ़ जाएगा स्वाद
Punjabi Kadhi Pakoda Recipe: अगर आप घर पर कुछ टेस्टी और अलग बनाना चाहते हैं तो पंजाबी कढ़ी पकौड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसका खट्टा-चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है. आज हम आपको घर पर पंजाबी कढ़ी पकौड़ा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Advertisement
X
गर्मियों में लंच के लिए बेस्ट है यह पंजाबी कढ़ी पकौड़ा, रेसिपी है बेहद आसान (Photo- ITG)
Punjabi Kadhi Pakoda Recipe: गर्मियों के मौसम में दही से बनी कढ़ी खाने का मजा ही अलग होता है. कढ़ी हमारे यहां कई तरह से बनाई जाती है, जैसे सादी कढ़ी, बिना दही वाली कढ़ी, तड़के वाली कढ़ी, पंजाबी कढ़ी, गुजराती कढ़ी. आज हम आपको घर पर आसानी से टेस्टी पंजाबी कढ़ी पकौड़ा बनाना बताएंगे.
दही, बेसन और कुछ मसालों से बनी यह कढ़ी खाने में काफी टेस्टी होती है और कम समय में भी आसानी से बनाया जा सकता है. इसे एक बार खाने के बाद आपका मन बार-बार इसे बनाने का करेगा. आइए जानते हैं कि टेस्टी पंजाबी कढ़ी पकौड़ा कैसे बनाया जाता है.
पंजाबी कढ़ी पकौड़ा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1 कप बेसन
1/2 कप दही
2 प्याज (बारीक कटे हुए)
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
1 चुटकी हींग
1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
2 खड़ी लाल मिर्च
1/2 छोटा चम्मच साबुत धनिया
1 छोटा चम्मच राई
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/3 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
10–12 कढ़ी पत्ते
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
2 लौंग
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
2 बड़ा चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच घी
तेल आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार
सबसे पहले पकौड़े बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन लें. इसमें बारीक कटा प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हरी मिर्च, जीरा, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बना लें.
कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार घोल से छोटे-छोटे पकौड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें. सभी पकौड़ों को निकालकर अलग रख दें.
अब कढ़ी के लिए एक बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें. इसमें बेसन डालकर मिलाएं, फिर हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें और इसे अलग रख दें.
इसके बाद कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें मेथी दाना, राई, साबुत धनिया और लौंग डालकर भूनें. फिर इसमें कटा प्याज, कढ़ी पत्ता और खड़ी लाल मिर्च डालकर हल्का ब्राउन होने तक पकाएं. अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ देर भूनें.
तैयार मसाले में कढ़ी का घोल डालें और मीडियम गैस पर उबाल आने तक लगातार चलाते रहें, ताकि कढ़ी फटे नहीं. उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और 20–25 मिनट तक पकने दें.
अब इसमें तले हुए पकौड़े डालकर कुछ देर और पकाएं, ताकि पकौड़े कढ़ी का स्वाद अच्छी तरह सोख लें.
अंत में एक छोटे पैन में घी गर्म करें, उसमें राई, कढ़ी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़का तैयार करें और कढ़ी में डाल दें.
अब आपकी टेस्टी पंजाबी कढ़ी पकौड़ा तैयार है. इसे गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ परोसें.