Paneer thecha paratha recipe: भारत में सुबह के नाश्ते में पराठा खाना किसी पुराने रिवाज की तरह बन चुका है. पराठा खाना सबको अच्छा लगता है, चाहे कोई बड़ा हो या फिर छोटा हो. सभी को पराठे खाना अच्छा लगता है, लेकिन आमतौर पर घरों में आलू, प्याज और पनीर के पराठे बनाए जाते हैं.
रोज-रोज एक जैसे पराठे खाकर लोग बोर हो जाते हैं और इस वजह से होटलों में अलग स्टाइल के पराठे खाते हैं. अगर आपको अलग-अलग तरीके के पराठे खाना पसंद है तो आप महाराष्ट्र की फेमस ठेचा फ्लेवर वाला स्पाइसी और टेस्टी ठेचा पनीर पराठा ट्राई कर सकते हैं.
घर पर ठेचा पनीर पराठा बनाना भी आसान है और खाने में भी इसका टेस्ट सबसे अलग और हटकर होता है. आइए बताते हैं कि ठेचा पनीर पराठा कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए क्या-क्या इंग्रेडिएंट्स चाहिए.
आटा तैयार करने के लिए:
स्टफिंग के लिए:
गरमा-गरम ठेचा पनीर पराठा को आप दही, मक्खन या अचार के साथ सर्व कर सकते है, जो उसके टेस्ट को दोगुना बढ़ा देता है. पराठे का स्पाइसी और चटपटा टेस्ट आपके नाश्ते को खास बना देगा और इसके साथ ठंडी दही तीखे पराठे के साथ बहुत लाजवाब लगेगा. हालांकि अगर आपको तीखा खाना ज्यादा अच्छा नहीं लगता है तो आप उसमें हरी मिर्च की मात्रा कम कर सकते हैं.