scorecardresearch
 

ब्रेकफास्ट में बोरियत होगी दूर, ट्राई करें महाराष्ट्र का फेमस 'पनीर ठेचा पराठा', नोट करें आसान रेसिपी

नाश्ते में पराठे तो आपने काफी खाएं होंगे, लेकिन क्या आपने कभी तीखा ठेचा पनीर पराठा आपने खाया है. नाश्ते में खाने के लिए यह पराठा बहुत टेस्टी होता है और आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि यह आम पनीर पराठे स ज्यादा मजेदार लगता है.

Advertisement
X
पनीर में हरी मिर्च की फीलिंग अच्छी लगती हैं. (PHOTO:ITG)
पनीर में हरी मिर्च की फीलिंग अच्छी लगती हैं. (PHOTO:ITG)

Paneer thecha paratha recipe: भारत में सुबह के नाश्ते में पराठा खाना किसी पुराने रिवाज की तरह बन चुका है. पराठा खाना सबको अच्छा लगता है, चाहे कोई बड़ा हो या फिर छोटा हो. सभी को पराठे खाना अच्छा लगता है, लेकिन आमतौर पर घरों में आलू, प्याज और पनीर के पराठे बनाए जाते हैं.

रोज-रोज एक जैसे पराठे खाकर लोग बोर हो जाते हैं और इस वजह से होटलों में अलग स्टाइल के पराठे खाते हैं. अगर आपको अलग-अलग तरीके के पराठे खाना पसंद है तो आप महाराष्ट्र की फेमस ठेचा फ्लेवर वाला स्पाइसी और टेस्टी ठेचा पनीर पराठा ट्राई कर सकते हैं.

घर पर ठेचा पनीर पराठा बनाना भी आसान है और खाने में भी इसका टेस्ट सबसे अलग और हटकर होता है. आइए बताते हैं कि ठेचा पनीर पराठा कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए क्या-क्या इंग्रेडिएंट्स चाहिए.

 ठेचा पनीर पराठा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

आटा तैयार करने के लिए:

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • पानी (आटा गूंथने के लिए)

स्टफिंग के लिए:

  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • 2 बड़े चम्मच ठेचा (हरी मिर्च + लहसुन + मूंगफली)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया (कटाचाट मसाला या गरम मसाला हुआ)
  • नमक 
  • चाट मसाला या गरम मसाला

स्टेप बॉय स्टेप ऐसे बनाए पराठा

  1. एक कटोरे में आटा, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें और 15 से 20 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें.
  2. ठेचा बनाने के लिए हरी मिर्च, लहसुन और मूंगफली को सिलबट्टे में पीस लें.
  3. दूसरे कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर, ठेचा, प्याज, हरा धनिया और मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  4. आटे की लोई बनाएं, उसे हल्का बेलें, बीच में स्टफिंग रखें और चारों तरफ से बंद कर दें. फिर धीरे-धीरे बेलकर पराठे का शेप दें.
  5. गरम तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें.

इस तरीके से सर्व करें पराठा

गरमा-गरम ठेचा पनीर पराठा को आप दही, मक्खन या अचार के साथ सर्व कर सकते है, जो उसके टेस्ट को दोगुना बढ़ा देता है. पराठे का स्पाइसी और चटपटा टेस्ट आपके नाश्ते को खास बना देगा और इसके साथ ठंडी दही तीखे पराठे के साथ बहुत लाजवाब लगेगा. हालांकि अगर आपको तीखा खाना ज्यादा अच्छा नहीं लगता है तो आप उसमें हरी मिर्च की मात्रा कम कर सकते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement