Paneer Roti Recipe: वेजिटेरियन डाइट में पनीर प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है. लोग इसे अलग-अलग तरह से खाना पसंद करते हैं. कोई इसे नाश्ते में खाता है तो कोई सब्जी या पराठा के रूप में. लेकिन क्या आपने कभी पनीर की रोटी खाई है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हल्की और हेल्दी भी होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती.
आज हम आपको पनीर की रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप नाश्ते, लंच या डिनर में मिनटों में तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि पनीर की रोटी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
2 कप गेहूं का आटा
1 बारीक कटा प्याज (वैकल्पिक)
1–2 बारीक कटी हरी मिर्च
2 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया
1/2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
रोटी सेकने के लिए तेल या घी