Nepali Thukpa Recipe: नाश्ते में ट्राई करें नेपाल का मशहूर थुकपा, 15 मिनट में हो जाएगा तैयार, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे!
Nepali Thukpa Recipe: नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आप नेपाली थुकपा ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने में काफी सारी सब्जियां लगती है और इस वजह से जल्दी पेट भर देता है. इसके साथ ही यह जल्दी बन जाता है और इसे बनाने में ज्यादा मसालों को भी जरूरत नहीं होती है. आइए जानते हैं कि घर पर नेपाली थुकपा कैसे बना सकते हैं.
Advertisement
X
घर पर नेपाली खाना आसानी से बनाया जा सकता है. (PHOTO:ITG)
Nepali Thukpa Recipe: सुबह और शाम नाश्ते में क्या बनाया और खाया जाए, इसकी टेंशन हर महिला को परेशान करती है. नाश्ते में हेल्दी और टेस्टी दोनों की डिमांड होती है और अगर वैसा कुछ ना मिले तो बच्चे से लेकर बड़े सभी मुंह बना लेते हैं. रोजाना पोहा और ऑमलेट खाकर भी सब बोर हो जाते हैं, ऐसे में आप यह खास नेपाली डिश बना सकते हैं, जिसे बनाना भी आसान है और यह खाने में भी बहुत लाजवाब होती है.
अगर नाश्ते में आप कुछ हेल्दी, हल्का और टेस्टी डिश की तलाश में है तो आपके लिए नेपाली स्टाइल थुकपा एक बेहतरीन ऑप्शन है. थुकपा मूल रूप से नेपाल और तिब्बत का मशहूर नूडल सूप है, जिसे सब्जियों, मसालों और नूडल्स के साथ तैयार किया जाता है. यह डिश पेट के लिए भी काफी हल्की मानी जाती है, इसलिए इसे नाश्ते और डिनर में खाना सही रहता है.
नेपाल से दिल्ली तक फेमस है थुकपा
नेपाल में थुकपा को खास तौर पर सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है, लेकिन अब यह भारत के कई हिस्सों में भी काफी लोकप्रिय हो चुका है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर पर आसानी से मौजूद इंग्रेडिएंट्स से ही यह टेस्टी डिश तैयार हो जाती है.
अगर आपके घर में बच्चे नूडल्स खाना पसंद करते हैं, तो आप उन्हें हेल्दी तरीके से थुकपा बनाकर खिला सकते हैं. इसमें ढेर सारी सब्जियां डालने से इसका स्वाद भी बढ़ जाता है और पोषण भी मिलता है. आइए जानते हैं नेपाली स्टाइल थुकपा बनाने की आसान रेसिपी.
Advertisement
थुकपा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
1 कप उबले हुए नूडल्स
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा गाजर (पतले टुकड़ों में कटा)
1/2 कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
1/2 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
3–4 लहसुन की कलियां (कुटी हुई)
1 छोटा टुकड़ा अदरक (कसा हुआ)
1 चम्मच सोया सॉस
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
2 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
स्टेप बॉय स्टेप ऐसे बनाएं थुकपा
सबसे पहले एक कढ़ाई या गहरे पैन में तेल गर्म करें. इसमें लहसुन और अदरक डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद प्याज डालकर थोड़ा नरम होने तक पकाएं.
अब इसमें गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि सब्जियां हल्की क्रंची रहें.
अब पैन में सोया सॉस, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
इसके बाद पैन में 2 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और इसे 3 से 4 मिनट तक उबलने दें.
अब इसमें उबले हुए नूडल्स डालकर 2 मिनट तक पकाएं ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिक्स हो जाएं.
आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम नेपाली स्टाइल थुकपा सर्व करें.
थुकपा को और टेस्टी बनाने के टिप्स
अगर आप ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसमें मशरूम, बीन्स या पालक भी डाल सकते हैं.
हल्का तीखा टेस्ट पसंद है तो इसमें हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.
अगर आप नॉन-वेज खाते हैं तो इसमें उबला हुआ चिकन भी डाल सकते हैं.