Multi Millet Masala Khichdi Recipe: मिलेट्स (मोटे अनाज) सबसे हेल्दी अनाजों में से एक माने जाते हैं. इनमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो हेल्दी और फिट रहने में मदद करते हैं. आज हम आपको मल्टी मिलेट मसाला खिचड़ी बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो 4 तरह के मिलेट्स से बनती है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं कि मिलेट्स खिचड़ी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बनाया जाता है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
¼ कप फॉक्सटेल मिलेट
¼ कप बाजरा
¼ कप ज्वार
¼ कप सांवा (बार्नयार्ड मिलेट)
¼ कप मूंग दाल
¼ कप मसूर दाल
½ कप अरहर दाल
½ छोटा चम्मच हल्दी
नमक स्वादानुसार
7 कप पानी
तड़के के लिए
3 बड़े चम्मच घी
2 सूखी लाल मिर्च
½ छोटा चम्मच हींग
2 छोटे चम्मच राई
2 छोटे चम्मच जीरा
थोड़ा सा करी पत्ता
½ कप प्याज (कटा हुआ)
2 छोटे चम्मच अदरक (कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच लहसुन (कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (कटी हुई)
½ छोटा चम्मच हल्दी
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
1 कप टमाटर (कटा हुआ)
जरूरत अनुसार पानी
एक चुटकी कसूरी मेथी
आधा नींबू
थोड़ा सा हरा धनिया