scorecardresearch
 
Advertisement

CBSE Board Result 2026 Live: 10वीं-12वीं रिजल्ट कब आएगा? डेट और टाइम को लेकर नया अपडेट

aajtak.in | नई दिल्ली | 03 अप्रैल 2026, 4:09 PM IST

CBSE Board Result 2026 date Live Updates: 43 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट इस बार समय से पहले आने की उम्मीद, मई में होने वाली दूसरी परीक्षा ने बदला पूरा शेड्यूल.

CBSE ने मूल्यांकन में शामिल शिक्षकों को चेतावनी दी है. (Photo: cbse.gov.in) CBSE ने मूल्यांकन में शामिल शिक्षकों को चेतावनी दी है. (Photo: cbse.gov.in)

CBSE 10th Result 2026 Expected Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 2026 की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर की जाएगी. इस साल बोर्ड परीक्षाओं में रिकॉर्ड 43 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं, जिनमें से अकेले 25 लाख छात्र कक्षा 10वीं के हैं. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई इस बार कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के मध्य (15-20 अप्रैल) तक जारी करने की योजना बना रहा है.

शेड्यूल में इस बदलाव की मुख्य वजह मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा है. इस साल से 10वीं के छात्रों को तीन विषयों में अपना स्कोर सुधारने का मौका दिया जा रहा है, जिसके लिए परिणाम जल्दी जारी करना अनिवार्य है. वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी, जिसके चलते उनका रिजल्ट मई के पहले हफ्ते में आने की संभावना है. छात्र अपना स्कोरकार्ड एडमिट कार्ड आईडी और रोल नंबर के जरिए चेक कर सकेंगे.

4:09 PM (2 मिनट पहले)

रिजल्ट के बाद री-इवैल्यूएशन का मौका

Posted by :- Mansi Mishra

अगर किसी छात्र को लगता है कि उसे उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो वह रिजल्ट जारी होने के बाद 'अंकों के सत्यापन' (वेरिफ‍िकेशन ऑफ मार्क्स) के लिए आवेदन कर सकेगा. इसके लिए बोर्ड रिजल्ट के 2-3 दिन बाद एक विस्तृत शेड्यूल जारी करेगा, जिसमें प्रति विषय एक निश्चित फीस देकर कॉपी दोबारा चेक कराई जा सकेगी.
 

4:08 PM (3 मिनट पहले)

टॉपर्स लिस्ट को लेकर सीबीएसई की पुरानी नीति बरकरार

Posted by :- Mansi Mishra

पिछले कुछ वर्षों की तरह, सीबीएसई इस साल भी 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं करेगा. बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ती है. हालांकि, बोर्ड उन छात्रों को 'मेरिट सर्टिफिकेट' जरूर देगा, जो विषयों में टॉप 0.1% में शामिल होंगे.
 

3:35 PM (36 मिनट पहले)

ग्रेस मार्क्स और मॉडरेशन पॉलिसी पर अपडेट

Posted by :- Mansi Mishra

सूत्रों के अनुसार, सीबीएसई इस बार भी 'मॉडरेशन पॉलिसी' लागू करेगा. इसका मतलब है कि अगर किसी विषय का पेपर बहुत कठिन आया था, तो छात्रों को औसत अंक देने के लिए कुछ ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स यही इशारा कर रहे हैं.

3:29 PM (42 मिनट पहले)

एसएमएस और कॉल (IVRS) की सुविधा भी उपलब्ध

Posted by :- Mansi Mishra

इंटरनेट न होने की स्थिति में भी छात्र अपना रिजल्ट जान सकते हैं. सीबीएसई हर साल की तरह इस बार भी एसएमएस (SMS) और इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) की सुविधा देगा. बोर्ड द्वारा जारी किए गए विशिष्ट नंबरों पर अपना रोल नंबर भेजकर छात्र विषयवार अंकों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
 

Advertisement
3:26 PM (45 मिनट पहले)

इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर रखें पैनी नजर

Posted by :- Mansi Mishra

फेक न्यूज से बचने के लिए छात्र केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें. रिजल्ट के आधिकारिक लिंक cbse.gov.in, results.nic.in और cbseresults.nic.in पर ही एक्टिव किए जाएंगे. किसी भी अन्य अनौपचारिक वेबसाइट पर अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर करने से बचें.
 

3:10 PM (एक घंटा पहले)

मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम

Posted by :- Mansi Mishra

देशभर के 8,000 से अधिक केंद्रों पर कॉपियों की जांच की जा रही है. बोर्ड ने इस बार 'जीरो एरर' पॉलिसी अपनाई है, जिसमें कॉपियों की दोहरी जांच की जा रही है ताकि अंकों की गिनती में कोई गलती न हो. सभी केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे 10 अप्रैल तक 10वीं का पूरा डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दें.
 

2:51 PM (एक घंटा पहले)

रिजल्ट चेक करने के लिए ये 4 चीजें रखें तैयार

Posted by :- Mansi Mishra

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड संभाल कर रखें. रिजल्ट देखने के लिए आपको (1) रोल नंबर, (2) स्कूल नंबर, (3) एडमिट कार्ड आईडी और (4) जन्म तिथि (DoB) की जरूरत होगी. इनमें से एक भी जानकारी गलत होने पर रिजल्ट शो नहीं होगा, इसलिए अभी से अपने एडमिट कार्ड से ये डिटेल्स नोट कर लें.
 

2:24 PM (एक घंटा पहले)

डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से सर्वर डाउन हो जाता है. ऐसी स्थिति में छात्र 'डिजीलॉकर' (DigiLocker) और 'उमंग' (UMANG) ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर वहां से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे, जो हर जगह मान्य होगी.

2:23 PM (एक घंटा पहले)

3 विषयों में 'इम्प्रूवमेंट' का ऐतिहासिक फैसला

Posted by :- Mansi Mishra

सीबीएसई ने इस सत्र (2025-26) से एक क्रांतिकारी बदलाव किया है. अब 10वीं के छात्र एक या दो नहीं, बल्कि कुल 3 विषयों में अपना स्कोर सुधारने के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा दे सकते हैं. यह दूसरी परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले मुख्य रिजल्ट के जारी होने के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी.

Advertisement
2:16 PM (एक घंटा पहले)

12वीं की परीक्षाएं अभी भी जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

जहा 10वीं के छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वहीं 12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं और 10 अप्रैल 2026 को समाप्त होंगी. 12वीं का मूल्यांकन कार्य अप्रैल के दूसरे हफ्ते से रफ्तार पकड़ेगा. उम्मीद की जा रही है कि 12वीं का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित किया जा सकता है, ताकि यूनिवर्सिटी एडमिशन की प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके.

2:15 PM (एक घंटा पहले)

'मिड-अप्रैल' में आ सकता है 10वीं का परिणाम

Posted by :- Mansi Mishra

आमतौर पर सीबीएसई मई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी करता है, लेकिन 2026 का शेड्यूल बदला हुआ है. चूंकि 10वीं के छात्रों को मई में 'इम्प्रूवमेंट परीक्षा' देनी है, इसलिए बोर्ड का लक्ष्य 15 से 20 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी करना है. इससे उन छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं.

2:15 PM (एक घंटा पहले)

43 लाख छात्रों का इंतजार, 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले

Posted by :- Mansi Mishra

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में इस साल रिकॉर्ड 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं. इनमें 25 लाख छात्र 10वीं के और 18.5 लाख छात्र 12वीं के हैं. बोर्ड के करीबी सूत्रों का कहना है कि इस बार 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले घोषित किया जाएगा क्योंकि 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को ही संपन्न हो चुकी हैं और कॉपियों की चेकिंग लगभग पूरी हो गई है.

Advertisement
Advertisement