scorecardresearch
 

Moringa Chilla Recipe: सुपरफूड मोरिंगा से बनाएं टेस्टी चीला, स्वाद ऐसा कि पड़ोसी भी पूछेंगे रेसिपी

Moringa Chilla Recipe: आपने कई तरह के चीले खाए होंगे, लेकिन क्या कभी मोरिंगा (सहजन) का चीला ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर आसानी से टेस्टी और हेल्दी मोरिंगा चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
मोरिंगा से बनाएं ये टेस्टी चीला, नाश्ते में मिलेगा प्रोटीन और पोषण का डबल डोज (Photo- ITG)
मोरिंगा से बनाएं ये टेस्टी चीला, नाश्ते में मिलेगा प्रोटीन और पोषण का डबल डोज (Photo- ITG)

Moringa Chilla Recipe: गर्मियों में मोरिंगा यानी सहजन का सेवन काफी हेल्दी माना जाता है. इसे लोग अपनी डाइट में दाल, सब्जी, सांभर या जूस के तौर पर शामिल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी इसका चीला खाया है. मोरिंगा और मूंग दाल से बना इसका चीला हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी होता है. अच्छी बात यह है कि इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि मोरिंगा चीला कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप मूंग दाल
1 कप मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच सूजी
1 हरी मिर्च
1 छोटा टुकड़ा अदरक
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
जरूरत अनुसार पानी
तेल (सेंकने के लिए)

मोरिंगा चीला कैसे बनाते हैं?

  1. सबसे पहले मूंग दाल को धोकर 3–4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
  2. भीगी हुई दाल को मिक्सर में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  3. अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  4. इसके बाद इसमें बारीक कटी मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां और सूजी डालकर मिक्स करें.
  5. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद घोल तैयार कर लें.
  6. तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
  7. एक बड़े चम्मच से घोल लेकर तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें.
  8. किनारों पर थोड़ा तेल डालें और चीले को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
  9. अब आपका चटपटा और हेल्दी मोरिंगा चीला तैयार है. इसे आप चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement