scorecardresearch
 

Masoor Dal Chilla Recipe: नाश्ते में ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल चीला, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान

Masoor Dal Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो मसूर दाल का चीला आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप जल्दबाजी में भी आसानी से हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकेंगे.

Advertisement
X
सुबह की जल्दबाजी में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल चीला, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन (Photo- ITG)
सुबह की जल्दबाजी में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल चीला, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन (Photo- ITG)

Masoor Dal Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी हो तो पूरा दिन बन जाता है. लेकिन अक्सर सुबह की जल्दबाजी में समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ आसानी से भी बन जाए. ऐसे में मसूर दाल का चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. 

मसूर दाल को प्रोटीन का बेहतर सोर्स माना जाता है. इसमें मौजूद कई पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं. आज इस खबर में हम आपको मसूर दाल बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिससे आप सुबह की जल्दबाजी में भी इसे आसानी से तैयार कर सकेंगे.

मसूर दाल चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप पीली मसूर दाल  
1 हरी मिर्च 
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
 ½ छोटा चम्मच जीरा
 ¼ छोटा चम्मच हल्दी 
नमक स्वाद अनुसार 
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
 तेल (सेकने के लिए)
पानी (जरूरत अनुसार) 

मसूर दाल चीला बनाते कैसे है?

  1. सबसे पहले मसूर दाल को धोकर पानी में 3-4  घंटे के लिए  भिगोकर रख दें. बेहतर होगा कि आप इसे रात भर भिगो दें.
  2. अब भीगी हुई दाल को मिक्सर में डालें. इसमें हरी मिर्च, अदरक और जीरा डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और स्मूद घोल तैयार कर लें.  ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला. 
  3. इसके बाद इसमें नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  4. अब नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल लगाएं. 
  5. तवे पर घोल डालकर उसे गोल आकार में फैलाएं. गैस को मीडियम कर दोनों तरह से  सुनहरा होने तक सेक लें. 
  6. अब आपका गरम-गरम मसूर दाल चीला तैयार है. इसे हरी चटनी या दही के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement