Turai Ki Sabzi: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल मसाला 'तोरई की सब्जी', मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे, शेफ कुणाल ने बताई रेसिपी
गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए तोरई खाना बहुत फायदेमंद है, लेकिन बच्चे इसे अक्सर नापसंद करते हैं. ऐसे में शेफ कुणाल कपूर की इस स्पेशल अमृतसरी वड़ी वाली तोरई की स्पेशल रेसिपी आप ट्राई कर सकते हैं, जिसे खाते ही हर कोई खुद को उसकी तारीफ करते नहीं रोक पाएगा. कम मसालों और बिना पानी के बनी यह सब्जी स्वाद में बेमिसाल है.
Advertisement
X
गर्मियों में लौकी-तोरई खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. (PHOTO:ITG)
Turai ki Sabzi Recipe: गर्मियों के मौसम में घीया, तोरई और कद्दू की सब्जी ही बाजार में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है और यह हरी सब्जियां हमारी हेल्थ के लिए भी अच्छी मानी जाती है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि बच्चे हो या बड़े इनका नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं. मगर समर सीजन में पानी वाली सब्जियों को खाने से शरीर में कमजोरी नहीं होती है और इससे शरीर लंबे समय तक एक्टिव भी रहता है.
अगर आपके घरवालों के साथ भी यही समस्या है तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शेफ कुणाल कपूर ने अपनी स्पेशल तोरई की सब्जी की रेसिपी शेयर की है, जो बना में भी आसान है और उसे खाते ही आपके घरवाले भी तोरई के फैन हो जाएंगे. इसमें न कोई भारीपन है, न ज्यादा मसालों का झंझट के झटपट बन जाती है.
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले तोरई को धोकर हल्का छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख दें.
उसके बाद अमृतसरी वड़ी को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करके वड़ी को हल्का गोल्डन होने तक तल लें और अलग रख दें.
उसी पैन में बाकी सरसों का तेल डालकर अच्छे से गर्म करें, फिर थोड़ा ठंडा होने दें. अब तेल में राई, जीरा और सौंफ डालें और चटकने दें.
इसके बाद लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें, जब यह भून जाए तब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
फिर टमाटर की प्यूरी, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक मसाला नरम न हो जाए और तेल अलग न दिखने लगे.
अब इसमें कटी हुई तुोरई डालें, मिलाएं और ढककर धीमी आंच पर पकाएं. इस बात का ध्यान रखें कि तुरई खुद पानी छोड़ती है, इसमें अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं है.
जब तुरई आधी पक जाए, तब इसमें तली हुई वड़ी डालकर मिलाएं. सब्जी को तब तक पकाएं जब तक तुरई पूरी तरह नरम न हो जाए.
आखिर में सब्जी के ऊपर गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर मिला लें और गर्म-गर्म रोटियों के साथ परोसे.