scorecardresearch
 

Maharashtrian Thalipeeth Recipe: रोटी-पराठा से भर गया है मन? ट्राई करें महाराष्ट्र का क्रिस्पी थालीपीठ, बनाना है आसान

Maharashtrian Thalipeeth Recipe: भारत वीविधताओं का देश है. यहां थोड़ी-सी दूरी पर भाषा, संस्कृति और खान-पान बदल जाता है. आज हम महाराष्ट्र की खास डिश थालीपीठ के बारे में बताएंगे जो सुबह के नाश्ते और हल्के लंच या डिनर के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

Advertisement
X
ब्रेकफास्ट में बनाएं महाराष्ट्र का मशहूर थालीपीठ, स्वाद और सेहत का है ये परफेक्ट कॉम्बो (Photo- Adobe stock)
ब्रेकफास्ट में बनाएं महाराष्ट्र का मशहूर थालीपीठ, स्वाद और सेहत का है ये परफेक्ट कॉम्बो (Photo- Adobe stock)

Maharashtrian Thalipeeth Recipe: अगर आप रोजाना रोटी या पराठे खाकर बोर हो गए हैं और ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो थालीपीठ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. महाराष्ट्र का यह मल्टीग्रेन फ्लैटब्रेड स्वाद के साथ-साथ न्यूट्रिशन से भी भरपूर होता है. इसमें बाजरा, ज्वार, गेहूं, चावल और बेसन जैसे कई आटे मिलाए जाते हैं जो शरीर को अच्छी एनर्जी देते हैं और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे आप आसानी से कम समय घर पर बना सकते हैं. इस खबर में हम आपको घर पर थालीपीठ बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

थालीपीठ बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1/4 कप गेहूं आटा 
1/4 कप चावल आटा 
1 कप ज्वार का आटा 
1/4 कप बाजरा आटा 
 1/4 कप बेसन 
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 
1 प्याज बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च कटी हुई
हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
1/4 छोटा चम्मच हल्दी 
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर 
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन 
2 छोटा चम्मच तिल 
1 चुटकी हींग 
तेल  जरूरत के मुताबिक
नमक  स्वादानुसार

थालीपीठ बनता कैसे है?

  1. सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में ज्वार का आटा, गेहूं का आटा, बाजरा आटा, चावल का आटा और बेसन डालें. इन सभी आटों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  2. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, जीरा पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
  4. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें.
  5. एक बटर पेपर को हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें. अब आटे की एक लोई लें और उसे बटर पेपर पर रखकर हाथ से दबाते हुए पतला फैलाएं. आप चाहें तो इसके लिए गीले कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  6. थालीपीठ को जितना हो सके उतना पतला फैलाएं और ऊपर से हल्के-हल्के कुछ छेद कर दें.
  7. अब एक नॉनस्टिक पैन को गैस को मीडियम कर गर्म करें. तवा गर्म होने पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला दें.
  8. इसके बाद बटर पेपर से थालीपीठ को सावधानी से उठाकर तवे पर डालें. कुछ देर सेंकने के बाद इसे पलट दें और दूसरी तरफ भी थोड़ा तेल लगाएं.
  9. थालीपीठ को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  10. तैयार थालीपीठ को प्लेट में निकाल लें और इसी तरह बाकी आटे से भी थालीपीठ बना लें.
  11. गरमा-गरम थालीपीठ को दही या चटनी के साथ नाश्ते में सर्व करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement