scorecardresearch
 

Lauki Moong Dal Chilla Recipe: नाश्ते में बनाएं लौकी-मूंग दाल का क्रिस्पी चीला, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Lauki Moong Dal Chilla Recipe: आपने कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी लौकी-मूंग दाल का क्रिस्पी चीला खाया है. यह चीला खाने में बहुत टेस्टी होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है. आज हम आपको लौकी-मूंग दाल का टेस्टी चीला बनाने की रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
लौकी-मूंग दाल हेल्दी और टेस्टी चीला (Photo-ITG)
लौकी-मूंग दाल हेल्दी और टेस्टी चीला (Photo-ITG)

Lauki Moong Dal Chilla Recipe: चीला सुबह के नाश्ते में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. यह आसानी से बन जाता है और खाने में भी टेस्टी होता है. आमतौर पर लोग सुबह के नाश्ते में बेसन या सूजी का चीला बनाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी लौकी और मूंग दाल का हेल्दी और टेस्टी चीला ट्राई किया है. यह चीला टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि लौकी-मूंग दाल का टेस्टी चीला कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप मूंग दाल 
1 कप  लौकी (कद्दूकस की हुई)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच अदरक (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
½ छोटा चम्मच हल्दी  
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
तेल जरूरत अनुसार
पानी जरूरत अनुसार
नमक स्वादानुसार

लौकी-मूंग दाल चीला बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 3–4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. 
  2. इसके बाद दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें और एक बर्तन में निकाल लें.
  3. अब लौकी को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. इसे दाल के पेस्ट में मिला दें.
  4. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डालें. स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनिया भी मिला दें. थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
  5. अब तवा गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें. एक बड़े चम्मच से घोल लेकर तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें. जब एक तरफ से पक जाए तो थोड़ा तेल डालकर पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें.
  6. इस तरह आपका टेस्टी और क्रिस्पी लौकी-मूंग दाल चीला तैयार है. इसे गरमा-गरम चटनी या दही के साथ परोसें.

लौकी-मूंग दाल चीला के फायदे
मूंग दाल और लौकी से बना यह चीला काफी हेल्दी होता है. मूंग दाल में भरपूर प्रोटीन होता है जो शरीर को ताकत देता है, वहीं लौकी में मौजूद पानी और फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं. यह हल्का और पेट भरने वाला होता है, जिससे वजन कंट्रोल में भी मदद मिलती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement