scorecardresearch
 

Kuttu Chilla Recipe: नवरात्रि में बनाएं कुट्टू का चीला, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान

Kuttu Chilla Recipe: अगर आप नवरात्रि व्रत में कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं तो कुट्टू का चीला जरूर ट्राई करें. यह खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. आज इस खबर में हम आपको कुट्टू के चीले की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
नवरात्र में एक जैसा खाना खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी कुट्टू का चीला (Photo- ITG)
नवरात्र में एक जैसा खाना खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी कुट्टू का चीला (Photo- ITG)

Kuttu Chilla Recipe: नवरात्रि का व्रत सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है, बल्कि इस दौरान सही और पौष्टिक डाइट लेना भी जरूरी होता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि व्रत में खाने के ज्यादा ऑप्शन नहीं होते लेकिन ऐसा नहीं है. व्रत के दौरान भी कई ऐसी चीजें होती हैं जो न सिर्फ हेल्दी होती हैं, बल्कि टेस्टी भी होती हैं.

कुट्टू का चीला ऐसी ही एक डिश है, जो हल्की, टेस्टी और पेट भरने वाली होती है. अगर आप व्रत के दौरान कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कुट्टू के आटे से चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप कुट्टू का आटा
1 उबला आलू (मैश किया हुआ)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
सेंधा नमक (स्वादानुसार)
पानी (आवश्यकतानुसार)
घी/तेल (सेंकने के लिए)

कुट्टू का चीला बनाते कैसे हैं?

  1. कुट्टू का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा लें और इसमें उबला हुआ मैश किया हुआ आलू डालें.
  2. अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सेंधा नमक मिलाएं. 
  3. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल बनाएं. ध्यान रहे कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
  4. अब तवा गरम करें और हल्का सा घी लगाएं.
  5. तैयार घोल को तवे परडालकर  गोलाकर फैला दें.
  6.  मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें.
  7. अब आपका टेस्टी क्रिस्पी कुट्टू का चीला तैयार है. इसे दही, व्रत वाली हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement