scorecardresearch
 

Sattu Recipes: शाम के नाश्ते में सत्तू से बनाएं ये 5 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Sattu Recipes: काले चने से बना सत्तू कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो हेल्दी और फिट रहने में मदद करते हैं. आज इस खबर में हम आपको सत्तू से बनने वाले कुछ चपटपटे स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप कम समय में आसानी से घर पर बना सकते हैं.

Advertisement
X
शाम के नाश्ते में सत्तू से बनाएं ये चटपटे स्नैक्स, मिनटों में होगा तैयार (Photo- Getty Image)
शाम के नाश्ते में सत्तू से बनाएं ये चटपटे स्नैक्स, मिनटों में होगा तैयार (Photo- Getty Image)

Sattu Recipes: सत्तू को देसी सुपरफूड माना जाता है. यह भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम व आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे काफी हेल्दी माना जाता है. कई लोग वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक की जगह सत्तू का शरबत पीना पसंद करते हैं. ऐसे में आज इस खबर में हम आपको सत्तू से बनने वाले हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप कम समय में आसानी से घर पर बना सकते हैं.

सत्तू पराठा 
सत्तू पराठा प्रोटीन से भरपूर हेल्दी स्नैक है. इसे बनाने के लिए सत्तू में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, नींबू का रस, सरसों का तेल, नमक और हरा धनिया अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण को गेहूं के आटे की लोई में भरकर पराठा बेल लें. तवे पर हल्का घी या रिफाइंड लगाकर पराठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें. तैयार सत्तू पराठा को आप अचार, चटनी या दही के साथ मजे से खा सकते हैं.

सत्तू चीला
सत्तू चीला एक पेट भरने वाला और हेल्दी स्नैक है. इसके लिए सत्तू में पानी, अजवाइन, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर घोल तैयार करें. अब तवे पर इसे पैनकेक की तरह फैलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. इसे हरी धनिया-पुदीना की चटनी के साथ खाएं. 

Advertisement

सत्तू कटलेट
सत्तू कटलेट एक हेल्दी और पेट भरने वाला स्नैक है.  इसे बनाने के लिए उबले शकरकंद को मैश करें और उसमें सत्तू, उबला कॉर्न या बारीक कटा प्याज, गाजर और मटर मिला लें. टेस्ट के लिए नमक और मसाले डालें. अब इस मिश्रण से कटलेट का आकार बनाएं, ब्रेडक्रम्ब्स में लपेटें और हल्के तेल में शैलो फ्राई करें. बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये कटलेट हरी धनिया चटनी के साथ बहुत टेस्टी लगते हैं. 

सत्तू टिक्की
सत्तू टिक्की चाय और चटनी के साथ बहुत अच्छी लगती है. इसे बनाने के लिए उबले आलू में सत्तू, जीरा, धनिया और नमक मिलाएं. अब इसकी टिक्कियां बनाकर थोड़ा तेल या मक्खन डालकर शैलो फ्राई करें. यह कुरकुरी और प्रोटीन से भरपूर टिक्की चाट की तरह दही और मसालों के साथ भी खाई जा सकती है. 

सत्तू स्टफ्ड चीला रोल
यह स्कूल टिफिन के लिए एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन, दही, हल्दी और मसालों से पतला सा चीला तैयार करें. अब एक अलग कटोरी में सत्तू, सरसों का तेल, बारीक कटा प्याज, नमक, चाट मसाला और काला नमक मिलाकर सूखा मसाला बना लें. तैयार चीले में यह सत्तू का मिश्रण भरें और रोल कर लें. यह झटपट बनने वाला और साथ ले जाने में आसान स्नैक है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement