scorecardresearch
 

Homemade Masala Butter: अब पर घर पर बनाएं बाजार जैसा मसाला मक्खन, गार्लिक ब्रेड का टेस्ट हो जाएगा डबल!

घर पर दूध, दही, पनीर और मक्खन तो आपने बहुत बनाएं होंगे, लेकिन कई बार सिंपल मक्खन बच्चों को अच्छा नहीं लगता है और वो बाजार में मिलने वाला मसाला बटर को ब्रेंड और सैंडविच में लगाने की डिमांड करते हैं. ऐसे में बिल्कुल टेंशन लेने की जरूरत है, क्योकि आप घर पर आसानी से मसाला मक्खन बना सकते हैं.

Advertisement
X
मक्खन को घर देसी तरीके निकाला जाता है. (PHOTO:ITG/AI)
मक्खन को घर देसी तरीके निकाला जाता है. (PHOTO:ITG/AI)

How to Make Masala Butter: नाश्ते में बटर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है और इसलिए भारतीय लोग घरों में ही मक्खन निकालते हैं और यह परंपरा सदियों पुरानी है. घर का मक्खन टेस्टी और हेल्दी दोनों होता है और इसे कई तरीके से घरों में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आजकल बच्चे देसी मक्खन खाने की बजाय बाजार में मिलने वाला मसाला मक्खन ज्यादा पसंद करते हैं.

अगर आपके बच्चे हर बार गार्लिक ब्रेड, सैंडविच या मसाला टोस्ट खाने की डिमांड करते हैं, तो अब आपको बाहर से महंगा फ्लेवर बटर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर मौजूद मक्खन और कुछ आसान मसालों की मदद से बेहद टेस्टी मसाला बटर तैयार कर सकते हैं.

यह बटर खाने में इतना टेस्टी लगता है कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसे बार-बार खाना पसंद करेंगे. खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं होता, इसलिए यह बाजार के बटर से ज्यादा हेल्दी भी माना जाता है.

मसाला बटर बनाने के लिए लीजिए ये चीजें

  • 1 कप सफेद मक्खन
  • 5-6 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1 छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • नमक
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

इस तरीके बनाएं मसाला मक्खन

Advertisement
  1. सबसे पहले मक्खन को फ्रिज से निकालकर कुछ देर के लिए नॉर्मल तापमान पर रखें ताकि वह थोड़ा मुलायम हो जाए.
  2. अब लहसुन की कलियों को अच्छी तरह छीलकर बारीक कद्दूकस कर लें या पीस लें.
  3. एक बड़े बाउल में मक्खन डालें और उसमें लहसुन, चिली फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स, काली मिर्च, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  4. इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं. नींबू का रस बटर के टेस्ट को और ज्यादा फ्रेश और टेस्टी बना देता है.
  5. अब इस तैयार मिक्सर को किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर 20 से 25 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि मसाले अच्छी तरह बटर में सेट हो जाएं.  

इस होममेड मसाला बटर को ब्रेड पर लगाकर तवे पर सेक सकते हैं, इससे घर पर ही आपको बाजार जैसी गार्लिक ब्रेड मिल जाएगी. इसके अलावा आप इसे सैंडविच, पास्ता, मैगी, भुट्टा या पराठों पर लगाकर भी खा सकते हैं, इससे खाने का स्वाद बढ़ जाएगा.

प्रो टिप्स:

अगर आप होममेड मसाला बटर छोटे बच्चों के लिए बना रहे हैं तो चिली फ्लेक्स की मात्रा थोड़ी कम ही रखें. आप इस मसाला बटर को फ्रिज में लगभग एक हफ्ते तक आसानी से स्टोर कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement