scorecardresearch
 

Aloo Naan Recipe on Tawa: बिना तंदूर के तवे पर ऐसे बनाएं ढाबे जैसा सॉफ्ट आलू नान, रेसिपी है बेहद आसान

Aloo Naan Recipe on Tawa: अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा मुलायम और स्वादिष्ट आलू नान बनाना चाहते हैं तो यह आसान रेसिपी आपके काम आएगी. आज हम आपको घर पर बिना तंदूर के टेस्टी और सॉफ्ट आलू नान बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
घर पर बनाएं  रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट आलू नान (Photo-ITG)
घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट आलू नान (Photo-ITG)

Aloo Naan Recipe on Tawa: रेस्टोरेंट और ढाबे में मिलने वाला आलू नान का स्वाद काफी टेस्टी होता है. एक बार खाने के बाद उसका स्वाद लंबे समय तक मुंह में बना रहता है. अक्सर लोगों को लगता है कि घर रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट और टेस्टी आलू नान बनाना मुश्किल है लेकिन ऐसा नहीं है. आप बेहद आसानी से घर पर भी सॉफ्ट और टेस्टी आलू नान तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती.

गरमा-गरम आलू नान को आप दाल मखनी, छोले, पनीर की सब्जी या रायते के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर आलू नान कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

नान के लिए
2 कप मैदा
½ कप दही
1 छोटा चम्मच चीनी
 नमक स्वादानुसार
½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
2 बड़े चम्मच तेल
आटा गूंथने के लिए गुनगुना पानी

स्टफिंग के लिए
2-3 उबले हुए आलू
1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
½ बारीक कटा प्याज
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक

आलू नान घर पर कैसे बनाएं?

  1. आलू नान बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  2. अब इसमें दही और तेल डालें और फिर गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 1 से 2 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें, ताकि वह अच्छी तरह फूल जाए.
  3. अब उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. इसके बाद आटे की मीडियम साइज की लोइयां बना लें. एक लोई को हल्का बेलें और उसके बीच में आलू की स्टफिंग रखें. किनारों को अच्छी तरह बंद करके दोबारा हल्के हाथों से गोल या अंडाकार आकार में बेल लें.
  5. अब तवा गर्म करें. नान की एक तरफ हल्का पानी लगाकर उसे तवे पर चिपका दें. जब नान पर बुलबुले आने लगें तो तवे को उल्टा करके नान को सीधे गैस पर सेंक लें. इससे नान अच्छी तरह फूल जाएगा और उसे रेस्टोरेंट जैसा स्वाद और रंग मिलेगा.
  6. नान तैयार होने के बाद उस पर घी या मक्खन लगाएं और गरमा-गरम परोसें. आलू नान दाल मखनी, छोले, पनीर की सब्जी या रायते के साथ खाने में काफी टेस्टी लगता है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement