Sweet Roti Recipe: तमिलनाडु स्टाइल में गुड़ और चना से बनाएं मीठी रोटी, सब पूछेंगे रेसिपी
Telugu Style Sweet Roti Recipe: आपने कई तरह की रोटियां खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी तमिलनाडु की पारंपरिक मीठी रोटी खाई है. अगर नहीं तो आज इस खबर में हम आपको गुड़ और चना दाल से बनने वाली इस रोटी को बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
Advertisement
X
गुड़ और चना से बनाएं टेस्टी मीठी रोटी, एक बार खाने के बाद बार-बार बनाएंगे (Photo- Adobe Stock)
Tamilnadu Style Sweet Roti Recipe: भारत विविधताओं का देश है. यह विविधता यहां के खान-पान में भी दिखाई देती है, खासकर रोटी में. देश के अलग-अलग राज्यों में रोटी अलग-अलग तरीके से बनाई जाती है. इन्हीं में से एक तमिलनाडु की पारंपरिक मीठी रोटी है, जिसे भक्षालु कहा जाता है. इसमें गुड़ और चना दाल की मीठी भरावन होती है जो इसे बेहद टेस्टी बनाती है. इसका स्वाद महाराष्ट्र की पूरन पोली से काफी मिलता-जुलता है. आज इस खबर में हम आपको गुड़ और चना से मीठी रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
आटा बनाने के लिए
1 कप मैदा या गेहूं का आटा
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 बड़े चम्मच तेल या घी
पानी जरूरत अनुसार
1 कप चना दाल
1 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 छोटा चम्मच सौंफ (ऑप्शनल)
मीठी रोटी बनती कैसे है?
सबसे पहले एक बाउल में आटा, हल्दी और तेल डालकर मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें.
आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर इसे 1–2 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि आटा अच्छी तरह सेट हो जाए.
अब चना दाल को प्रेशर कुकर में पकाएं. ध्यान रखें कि दाल सॉफ्ट हो जाए लेकिन बहुत ज्यादा गले नहीं.
दाल पकने के बाद उसका पानी पूरी तरह निकाल दें और दाल को अच्छी तरह मैश कर लें या मिक्सर में हल्का पीस लें.
इसके बाद एक पैन में मैश की हुई दाल और गुड़ डालकर गैस मीडियम कर पकाएं. इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण गाढ़ा हो जाए और उसमें नमी न रहे.
अब इसमें इलायची पाउडर और सौंफ डालकर अच्छी तरह मिला लें. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसके छोटे-छोटे गोले बना लें.
अब आटे की छोटी लोई लें और उसे हल्का सा बेल लें. उसके बीच में दाल और गुड़ का गोला रखें और आटे को चारों तरफ से बंद कर दें. फिर इसे हल्के हाथ से पतला बेल लें.
अब तवा गरम करें और इस पर थोड़ा घी डालकर दोनों तरफ से सेकें. जब यह हल्का सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें.
अब आपकी टेस्टी मीठी रोटी तैयार है. इसे गरम-गरम घी के साथ परोसें.