Quinoa Chicken Pulao Recipe: आजकल बढ़ती बीमारियों की वजह से लोग अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखने लगे हैं, जिसकी वजह से लोगों ने अपना खान-पान काफी बदल लिया है. मोटापे की वजह कई गंभीर बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है और इस वजह से लोग वेट लॉस करने के लिए डाइटिंग शुरू कर देते हैं या ऐसी चीजें खाते हैं जो उनकी सेहत के लिए अच्छी होती हैं.
खासकर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या फिटनेस पर ध्यान देते हैं, वे ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर हो. मगर कई बार इस चक्कर में उनको अपना मन भी मारना पड़ता है. चिकन पुलाव लोगों को खाना बहुत पसंद होता है, मगर कुछ लोग वजन घटाने के चक्कर में चावल नहीं खाते हैं और इस वजह से वो अपनी इस फेवरेट डिश का भी मजा नहीं ले पाते हैं. लेकिन अब आप टेंशन फ्री होकर बिना चावल के चिकन पुलाव बनाकर खा सकते हैं.
वेट लॉस वाले लोगों के लिए क्विनोआ चिकन पुलाव बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर और टेस्ट में भी कमाल होता है. यह पुलाव बिना चावल के बनाया जाता है और इसमें क्विनोआ का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं. इसके साथ चिकन मिलाने से यह डिश और भी ज्यादा न्यूट्रिशियस बन जाती है. हल्के मसालों के साथ तैयार यह पुलाव टेस्ट में भी बेहतरीन होता है और पेट को भारी भी नहीं करता है.
क्विनोआ को अक्सर कम्प्लीट प्लांट प्रोटीन कहा जाता है, क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी अमीनो एसिड पाए जाते हैं. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. इसलिए वेट लॉस के समय क्विनोआ को अच्छा फूड ऑप्शन माना जाता है.
चिकन लीन प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जो मसल्स हेल्थ को सपोर्ट करता है और शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है. जब क्विनोआ, चिकन और सब्जियों को एक साथ पकाया जाता है, तो यह डिश एक बैलेंस्ड मील बन जाती है.
क्विनोआ चिकन पुलाव में प्रोटीन और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में होते हैं. यह कॉम्बिनेशन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ओवरईटिंग कम करता है. साथ ही यह डिश हल्की होने के कारण डाइजेशन के लिए भी अच्छी होती है.