Dahi Paneer Cutlet Recipe: दही और पनीर से मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी कटलेट, स्वाद ऐसा कि रेसिपी मांगेगे सब
Dahi Paneer Cutlet Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, टेस्टी और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको दही और पनीर से बने क्रिस्पी दही पनीर कटलेट बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
Advertisement
X
बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मखमली! इस आसान तरीके से तैयार करें दही-पनीर के चटपटे कटलेट (Photo- ITG)
Dahi Paneer Cutlet Recipe: शाम के समय चाय के साथ अक्सर कुछ टेस्टी, चटपटा और हल्का खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप भी रोज के स्नैक्स से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो दही और पनीर से बना कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह कटलेट हर किसी को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाता है. तो आइए जानते हैं घर पर क्रिस्पी कटलेट कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
200 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 कप दही (गाढ़ा)
2 उबले आलू (मसलकर)
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
2 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर या मैदा (बाइंडिंग के लिए)
तेल (तलने या शैलो फ्राई करने के लिए)
नमक स्वादानुसार