Besan Egg Chilla Recipe: अगर आप सुबह की जल्दबाजी में ऐसा नाश्ता बनाना चाहते हैं जो हेल्दी हो और टेस्टी भी तो बेसन अंडा चीला आपके लिए बेस्ट है. अंडे और बेसन से बना यह चीला न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर रहता है. इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां और मसाले डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ जाते हैं.
प्रोटीन से भरपूर बेसन अंडा चीला सुबह नाश्ते में खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है. यही वजह है कि यह दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि बेसन अंडा चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और आप इसे कैसे बना सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप बेसन
2 अंडे
1 चम्मच प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 चम्मच टमाटर (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
थोड़ा सा अजवाइन
एक चुटकी चाट मसाला
हरी मिर्च स्वाद अनुसार
नमक स्वाद अनुसार
1 कप पानी
घी या बटर पकाने के लिए
बेसन अंडा चीला बनाएं कैसे