Basi Roti Chilla Recipe: अक्सर रात के खाने के बाद कुछ रोटियां बच जाती हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या करें. ज्यादातर लोग इन्हें फेंक देते हैं या फिर बेमन से खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी से आप कई टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकते हैं. उन्हीं में से एक है चीला. बासी रोटी से बना चीला न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि खाने में भी काफी टेस्टी लगता है.
बेसन और ताजी सब्जियों से बना यह चीला खाने में तो लाजवाब होता ही है साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं कि बासी रोटी से क्रिस्पी चीला कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
3–4 बासी रोटियां
1 कप बेसन
1/4 कप दही (हल्का खट्टा हो तो बेहतर)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच अजवाइन
जरूरत के मुताबिक तेल या घी (सेंकने के लिए)
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
बासी रोटी से चीला कैसे बनाएं?