scorecardresearch
 

Macroni Soup Recipe: क्या आपने ट्राई किया टेस्टी मैकरोनी सूप? जानें रेसिपी

मैकरोनी तो आपने बहुत बार खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी इसका सूप ट्राई किया है. मैकरोनी का गरमागरम सूप आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. आइए जानते हैं बनाने का तरीका-

Advertisement
X
Macroni Soup
Macroni Soup

Macroni soup recipe:  मैकरोनी खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है खासतौर पर बच्चों की तो फेवरेट डिश होती है.  इसलिए अक्सर बच्चे मैकरोनी को खाने की डिमांड करते है. मैकरोनी को सब्जियों के साथ फ्राई करने के अलावा आप इससे टेस्टी सूप भी बना सकते हैं. सब्जियों और मसालों के साथ यह सूप बेहद टेस्टी लगता है. आइए जनते हैं मैकरोनी सूप को बनाने की आसान विधि-

मैकरोनी सूप बनाने के लिए साम्रगी 

  • ½ कप मैकरोनी
  • 1 चम्मच तेल
  • बारीक कटा लहसुन और अदरक
  • बारीक कटी हुई 1 प्याज
  • 3 से 4 टमाटर की प्यूरी
  • ¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादअनुसार
  • चीनी
  • ¼ लाल मिर्च पाउडर
  • लाल-पीली शिमला मिर्च 1
  • 1 छोटी गाजर
  • 2 चम्मच कॉर्न,
  • 1 चम्मच शेजवान चटनी 
  • 1 टी स्पून चिली फ्लेक्स
  • 1 चम्मच कॉनस्टार्च 
  • 1 चम्मच पास्ता सीज़निंग
  • आधी हरी प्याज
  • पानी जरूरतानुसार

How to make Macroni Soup: मैकरोनी सूप बनाने की विधि: 

मैकरोनी सूप बनाने के लिए सबसे पहले पैन में 1 चम्मच तेल गर्म कर लें. तेल गर्म होने पर इसमें बारीक कटा हुआ अदरक लहसुन और प्याज डालें. अब इसको 2 मिनट तक पकाएं फिर इसमें टमाटर की प्यूरी को एड करें. फिर टमाटर की प्यूरी में नमक और काली मिर्च पाउडर को डाल दें. 

Advertisement

इसके बाद इसमें थोड़ी चीनी और लाल मिर्च को मिक्स करें फिर इसमें उबाल आने दें. इसके बाद इसमें आप लाल, पीली, शिमला मिर्च और गाजर और कॉर्न को डालें. आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते है. 

फिर इसमें शेज़वान चटनी और चिली फ्लेक्स को डाल लें. अब इसमें एक कप पानी को मिलाएं. फिर इसमें कच्ची मैकरोनी को एड करें. फिर मैकरोनी को नरम होने तक पका लीजिए. अब एक कटोरी में कॉनस्टार्च और पानी का  मिश्रण बना लें. फिर इसे सूप में मिला लें. इसके बाद आप इसमें पास्ता सीज़निंग और कटी हुई हरी प्याज को डालें. बस मैकरोनी सूप इटपट बनके तैयार है इसे एक बाउल में निकाल के गर्मागरम सर्व करें.

---- समाप्त ----
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement