scorecardresearch
 

Homemade Multigrain Atta: पोषक तत्वों का भंडार है मल्टीग्रेन आटा, घर पर इस आसान ट्रिक्स से करें तैयार, रोटियां बनेंगी लाजवाब

Homemade Multigrain Atta: कई अनाजों को मिलाकर बनाया गया मल्टीग्रेन आटा काफी हेल्दी होता है. इसे आप आसानी से अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं. आज हम आपको घर पर मल्टीग्रेन आटा बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
सेहत के लिए वरदान है मल्टीग्रेन आटा, जानें घर पर इसे बनाने का सही तरीका (Photo- ITG)
सेहत के लिए वरदान है मल्टीग्रेन आटा, जानें घर पर इसे बनाने का सही तरीका (Photo- ITG)

Homemade Multigrain Atta: मल्टीग्रेन आटा न केवल खाने में टेस्टी होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. यह डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. यह आटा गेहूं के साथ-साथ ओट्स, मक्का, रागी और कई तरह के अनाजों को मिलाकर बनाया जाता है, जिससे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं.

वैसे तो बाजार में कई तरह के मल्टीग्रेन आटे मिल जाते हैं. लेकिन आप घर पर भी आसानी से शुद्ध मल्टीग्रेन आटा तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको घर पर आसानी से मल्टीग्रेन आटा बनाने का तरीका बताएंगे.


मल्टीग्रेन आटा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 किलो गेहूं का आटा
100 ग्राम मक्का
100 ग्राम चना दाल
100 ग्राम ओट्स 
50 ग्राम रागी  
100 ग्राम सोयाबीन 
कंटेनर (मल्टीग्रेन आटा रखने के लिए)

मल्टीग्रेन आटा बनाते कैसे हैं?

  1. मल्टीग्रेन आटा बनाने के लिए सबसे पहले मक्का, चना दाल और सोयाबीन को अच्छी तरह धो लें. ध्यान रखें, ओट्स को नहीं धोना है.
  2. इसके बाद सभी धोएं अनाज को धूप में अच्छे से सुखा लें. 
  3. फिर इन सभी अनाजों को कड़ाही में डालकर हल्का सा भून लें. गेहूं का आटा और ओट्स को नहीं भूनना है.
  4. अब ओट्स समेत सभी अनाज को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें.
  5. इसके बाद इन सभी चीजों को गेहूं के आटे में अच्छी तरह मिला लें.
  6. इस तरह आपका मल्टीग्रेन आटा बनकर तैयार है. इसे किसी साफ कंटेनर में भरकर रख लें.
  7. इस आटे से आप रोटियां, ब्रेड या अपनी पसंद की कोई अन्य चीजें बना सकते हैं.

मल्टीग्रेन आटे को डाइट में कैसे शामिल करें?

मल्टीग्रेन आटे को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत आसान है. आप इसे साधारण गेहूं के आटे की जगह रोजाना के खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप रोटियां, पराठे, चीला, पैनकेक और यहां तक कि ब्रेड और मफिन जैसे बेक किए हुए आइटम भी बना सकते हैं. अगर आप इसे सब्जियों, दाल, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के साथ खाते हैं तो आपकी डाइट और भी ज्यादा बैलेंस्ड रहती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement