scorecardresearch
 

स्वाद में बेहतरीन लगता है कच्चे आम का सूखा अचार, नोट करें रेसिपी और टिप्स

Summer season: .कच्चे आम से आम सूखा अचार तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद बेहद उम्दा लगता है और फटाफट बनकर तैयार भी हो जाती है. आइए जानते हैं रेसिपी-

Advertisement
X
Mango Pickle
Mango Pickle

Dry Mango Pickle Recipe: आम का मौसम आते ही दिमाग में कई सारी डिशेज़ का ख्याल आता है. कच्चे आम का अचार, पन्ना, लौंजी समेत और भी कई चीजें तैयार की जाती हैं. खास कर आम का अचार तो सभी का पसंदीदा होता है. इसका चटपटा और खट्टा स्वाद पराठे, चावल या अन्य किसी चीज के साथ बेहद पसंद आता है. आम के अचार को कई तरीकों से तैयार किया जाता है. आज हम आपको आम का सूखा अचार बनाने की विधि बता रहे हैं. बाकि अचार के मुकाबले इसमें तेल का काफी कम इस्तेमाल किया जाता है.

Dry mango Pickle Ingredients: सामग्री

  • कच्चे आम - 3 (500 ग्राम)
  • नमक - 2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • बाद में मसाले के लिए
  • सरसों का तेल - ¼ कप 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - ¼ छोटी चम्मच
  • अज़वायन - 1 छोटी चम्मच
  • मैथी दाना - 2 टेबल स्पून
  • सौंफ - 2 टेबल स्पून
  • सरसों के दाने - 2 टेबल स्पून (दरदरे कुटे हुये)

How to make dry mango pickle: आम का सूखा अचार बनाने की विधि-

कच्चे आम का सूखा अचार बनाने के लिए हमेशा फ्रेश अमिया का ही इस्तेमाल करें. सबसे पहले आम को धोकर एक रात पहले पानी में भिगोकर रख दीजिए. अगले से पानी से निकालकर एक बार धो लीजिए. इसके बाद सभी कच्चे आमों का ठंडल तोड़कर लम्बे-लम्बे टुकड़ों में काट लीजिए.

Advertisement

7 दिनों के लिए एयर टाइट कंटेनर में गलने रख दीजिए

अब आमों की फांको को एक बड़े बाउल में निकालिए फिर इसमें सामग्री अनुसार, हल्दी पाउडर डालकर हाथों की मदद अच्छी तरह मिक्स कीजिए. अब आमों को किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दीजिए. 7 दिन तक आम को इसी कंटेनर में स्टोर करके रखें ताकि यह थोड़ा गल जाए. बीच-बीच में चम्मच से चलाते भी रहें. तय समय बाद डिब्बे में से आम की फांकों को किसी बड़ी थाली में निकाल लीजिए फिर धूप में सुखा दीजिए.

सरसों का तेल गर्म करके मसाले मिला लीजिए

अब इस अचार का मसाला तैयार कीजिए. इसके लिए एक मिक्सर जार में मेथी, सौंफी, अजवाइन और नमक डालकर दरदरा पीस लीजिए. अब इसमें थोड़ा सरसों का पाउडर मिला लीजिए.  इसके बाद एक पैन को गैस पर चढ़ाइए और पैन में तेल डालकर अच्छे से गरम कर लीजिये. जब तेल गर्म हो जाए गैस बंद कर दीजिए फिर हींग और बाकी मसाले डालकर मिक्स कर दीजिए. इसके बाद लाल मिर्च डालिए और फिर आम की फाकों को मिला दीजिए. ऊपर से तैयार किया हुआ सूखा मसाला डालकर मिक्स कीजिए.

आपका अचार तैयार है. इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें साथ ही बीच-बीच में धूप भी लगाते रहें. 5-6 दिन में आपका अचार खाने लायक हो जाएगा.

Advertisement

 

TOPICS:
Advertisement
Advertisement