scorecardresearch
 

Ajwain Health Benefits: सिर्फ स्वाद ही नहीं, कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती है अजवाइन, जानें इसे खाने का सही तरीका

Ajwain Health Benefits: क्या आप जानते हैं कि हमारे रसोई में इस्तेमाल होने वाली अजवाइन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. इसे रोजाना खाने से डाइजेशन से लेकर ओवरऑल हेल्थ तक बेहतर रहती है.

Advertisement
X
खाने में क्यों डाली जाती है अजवाइन? स्वाद के साथ सेहत का भी रखती है ख्याल (Photo- ITG)
खाने में क्यों डाली जाती है अजवाइन? स्वाद के साथ सेहत का भी रखती है ख्याल (Photo- ITG)

Ajwain Health Benefits: अजवाइन भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है. पराठा हो या पूड़ी, इसकी खुशबू और स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी है. इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण पेट दर्द से लेकर गैस, सर्दी-जुकाम और अपच तक में फायदेमंद साबित हो सकते है. आज हम आपको रोजाना अजवाइन खाने से होने वाले फायदे और इसे खाने का सही तरीका बताएंगे.

डाइजेशन बेहतर रहता है
अजवाइन में थाइमोल नाम का एक कंपाउंड होता है जो पेट में गैस्ट्रिक जूस बनने में मदद करता है. इससे पेट दर्द, गैस, अपच और ऐंठन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. यह डाइजेशन सिस्टम को शांत रखती है और पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करती है.

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार
अजवाइन का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल को कम करने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद थाइमोल जैसे कंपाउंड रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट हेल्थ बेहतर रहता है.

कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस रखने में मदद करता है 
अजवाइन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करती है, वहीं अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाती है. इससे नसों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है.

Advertisement

खांसी-जुकाम में राहत
अजवाइन खांसी और जुकाम में भी काफी फायदेमंद होती है. यह बलगम को बाहर निकालने में मदद करती है. अजवाइन की चाय पीने से गले की खराश, खांसी और बंद नाक में आराम मिलता है.

दर्द में आराम दिलाए
अजवाइन में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. यह शरीर की मूवमेंट को भी बेहतर बनाने में मदद करती है.

अजवाइन को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें?

अजवाइन को आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे रातभर भिगोकर उसका पानी पी सकते हैं. अजवाइन पाउडर को गुनगुने पानी या शहद के साथ ले सकते हैं. इसके अलावा, अजवाइन को 5 मिनट उबालकर उसकी चाय बना सकते हैं या फिर इसे पूरी या पराठे में मिलाकर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
अजवाइन का ज्यादा सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है. इससे एसिडिटी, सीने में जलन और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अधिक मात्रा में इसे लेने पर चक्कर या मिचली भी आ सकती है. प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. अगर किसी तरह का हेल्थ इश्यू है तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement