scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

पोल्का डॉट साड़ी में तमन्ना भाटिया लगीं कमाल, बैकलेस ब्लाउज ने खींचा ध्यान, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'परम सुंदरी'

tamannaahspeaks
  • 1/8

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में प्राइम वीडियो प्रेज़ेंट्स इवेंट में अपने स्टनिंग फैशन सेंस से एक बार फिर लाइमलाइट चुरा ली, जहां उनका साड़ी लुक रेट्रो वाइब्स और मॉडर्न एलिगेंस का परफेक्ट मैच लगा. तमन्ना के परफेक्ट फिगर पर साड़ी खूब जंच रही थी और यही वजह ही उन्होंने इवेंट में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. तमन्ना के नए लुक को फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं और उनकी फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.  
 

(Photo: Instagram@tamannaahspeaks)
 

Tamannaah Bhatia
  • 2/8

तमन्ना ने इस खास मौके के लिए तोरानी ब्रांड की डिजाइन की हुई मस्टर्ड येलो रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर बड़े और छोटे आकार के ब्लैक पोल्का डॉट्स बने हुए थे और इसके पल्लू में पिंक और ब्लैक रंगों का बहुत ही शानदार और बोल्ड कॉन्ट्रास्टिंग कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा था.

(Photo: Instagram@tamannaahspeaks)
 

Tamannaah Bhatia saree
  • 3/8

इस साड़ी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसके बॉर्डर पर बहुत ही बारीक और डेलिकेट लेस की डिटेलिंग के साथ फाइन एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था. जो इस पूरे आउटफिट को सिंपल से हटकर बना रहा था. साड़ी पर हुआ शानदार काम ही इसे रिच, क्लासी और स्टाइलिश लुक टच दे रहा था.
 

(Photo: Instagram@tamannaahspeaks)
 

Advertisement
Tamannaah Bhatia saree
  • 4/8

तमन्ना की साड़ी ही नहीं बल्कि उनके ब्लाउज पर भी लोगों की निगाहें ठहर गईं. ब्लाउज का डीप नेकलाइन और स्लीवलेस कट के साथ एक ग्लैमरस बैकलेस डिजाइन दिया गया था.ब्लाउज में पीछे की तरफ लगी टाई-अप डोरी और बड़े बो डिटेल ने इसे स्टाइलिश स्टेटमेंट पीस बनाया.

(Photo: Instagram@tamannaahspeaks)
 

Tamannaah Bhatia look
  • 5/8

लाइट साड़ी के साथ तमन्ना ने जूलरी में सादगी और रॉयल्टी का ध्यान रखा है. उन्होंने सिल्वर टोन वाली स्टेटमेंट रिंग्स, हाथों में स्टैक्ड ब्रेसलेट्स और बहुत ही छोटे मिनिमल इयररिंग्स पहन रखें. उनकी जूलरी ने उनके इस लुक को बिना किसी भारीपन के बहुत ही ज्यादा एलिगेंट और बैलेंस्ड बनाया. 

(Photo: Instagram@tamannaahspeaks)
 

Tamannaah Bhatia saree look
  • 6/8

मशहूर स्टाइलिस्ट शलीना नथानी ने तमन्ना के इस लुक को बहुत ही सोच-समझकर स्टाइल किया था, जहां उन्होंने पुराने जमाने के मशहूर पोल्का डॉट्स प्रिंट को आज के मॉडर्न फिट और ट्रेंडी एक्सेसरीज के साथ एक परफेक्ट लुक बनाया. साड़ी में तमन्ना ने अपने कर्व्स भी जमकर फ्लॉन्ट किए.


(Photo: Instagram@tamannaahspeaks)
 

Tamannaah Bhatia saree
  • 7/8

तमन्ना ने देसी अवतार के साथ  सॉफ्ट ग्लैम मेकअप किया था, जो उनकी स्किन को ग्लोइंग बना रहा था,पीची ब्लश के साथ न्यूड-ग्लॉसी लिप्स और डिफाइंड आंखों ने उनके लुक को फ्रेश बनाया. वहीं उनके खुले वेवी हेयरस्टाइल ने एक ड्रामेटिक टच भी दिया.

(Photo: Instagram@tamannaahspeaks)
 

Tamannaah Bhatia
  • 8/8

तमन्ना भाटिया का येलो, ब्लैक और पिंक कलर का पोल्का डॉट साड़ी लुक समर सीजन में बहुत अच्छा लगता है.अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ नए एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो समर सीजन के लिए तमन्ना का यह लुक आप ट्राई कर सकती हैं.

(Photo: Instagram@tamannaahspeaks)
 

Advertisement
Advertisement