scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

'धुरंधर' के हमजा की बीवी बन छाई 20 साल की हीरोइन, अब साड़ी-झुमका पहन लूटी महफिल

Sara Arjun style:
  • 1/9

Sara Arjun style: धुरंधर मूवी में रणवीर सिंह यानी हमजा की पत्नी का किरदार सारा अर्जुन ने निभाया है. सारा का जन्म 18 जून 2005 में हुआ था और वो अभी मात्र 20 साल की हैं. एक्टिंग के साथ-साथ उनकी स्टाइल भी काफी चर्चा में रहती है.

(Photo: Instagram/SaraArjun)

Sara Arjun style
  • 2/9

सारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें उन्होंने साड़ी पहनी हुई है. सारा का ये लेटेस्ट लुक विंटेज और क्लासिक फैशन का कॉम्बिनेशन है जिसमें वह काफी अच्छी लग रही हैं. सारा ने गहरे मैटेलिक कलर वाली साड़ी पहनी है.

(Photo: Instagram/SaraArjun)
 

dhurandhar actress Sara Arjun style
  • 3/9

टिशू सिल्क साड़ी

सारा ने इस शूट के लिए ब्रॉन्ज टोन वाली टिशू सिल्क साड़ी कैरी की है. उनकी साड़ी का मैटेलिक टेक्सचर और शाइन से उन्हें काफी रॉयल लुक मिला है. साड़ी के बॉर्डर पर हाथ से बारीक कढ़ाई की गई है और उस पर गोटा वर्क भी किया गया है.

(Photo: Instagram/SaraArjun)
 

Advertisement
dhurandhar actress Sara Arjun style
  • 4/9

ब्लैक ब्लाउज का मेल

सारा ने अपनी मैटेलिक साड़ी के साथ फुल स्लीव्स वाला ब्लैक ब्लाउज कैरी किया है जो उनकी साड़ी को काफी ग्रेसफुल तरीके से बैलेंस कर रहा है. फुल स्लीव्स ब्लाउज के सिलेक्शन से उन्हें एक एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड लुक मिला है.

(Photo: Instagram/SaraArjun)
 

dhurandhar actress Sara Arjun style
  • 5/9

हैवी ज्वेलरी और झुमके

ज्वेलरी की बात करें तो सारा ने हैवी कुंदन और मोती वाले झुमके साड़ी के साथ कैरी किए हैं. उनके झुमकों में हरे मोतियों का काम साड़ी के न्यूट्रल टोन के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट पैदा कर रहा है. गले में कुछ नहीं पहना है इसलिए पूरा ध्यान ईयररिंग्स पर जा रहा है.

(Photo: Instagram/SaraArjun)
 

dhurandhar actress Sara Arjun style
  • 6/9

सटल और ग्लोइंग मेकअप

सारा का मेकअप 'मिनिमल येट क्लासिक' है. उन्होंने विंग्ड आईलाइनर और मस्कारा के साथ आंखों को हाईलाइट किया है. पीच शेड की लिपस्टिक लगाई है और हल्का ब्लश चेहरे की नेचुरल खूबसूरती को बढ़ा रहा है जिसने उनके ओवरऑल लुक को उभार दिया है.

(Photo: Instagram/SaraArjun)
 

dhurandhar actress Sara Arjun style
  • 7/9

वॉल्यूम वाली हेयर स्टाइल

सारा ने बालों में सॉफ्ट कर्ल्स और वेवी लुक को चुना है. उनके घने और लंबे बालों को एक तरफ से सेट किया गया है जो उनके चेहरे के फीचर्स को उभार रहा है. यह हेयर स्टाइल साड़ी के ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच दे रहा है.

(Photo: Instagram/SaraArjun)
 

dhurandhar actress Sara Arjun style
  • 8/9

परफेक्ट पोज और कॉन्फिडेंस

सारा का हर पोज उनकी मैच्योरिटी और कॉन्फिडेंस को दिखा रहा है. कैमरे के सामने उनकी बॉडी लैंग्वेज ने सिंपल लोकेशन को भी फैशन मैगजीन के कवर जैसा बना दिया है.

(Photo: Instagram/SaraArjun)
 

dhurandhar actress Sara Arjun style
  • 9/9

पोटली बैग से मिला विंटेज लुक

सारा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए एक हाथ से कढ़ाई किया हुआ पोटली बैग कैरी किया है. फोटोशूट का बैकग्राउंड, पुरानी मेज और विंटेज डेकोर आइटम्स इस पूरे सीन को किसी पुरानी रॉयल पेंटिंग जैसा अहसास दे रहे हैं.

(Photo: Instagram/SaraArjun)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement