बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हुआ है. बेंगलुरू के बॉवरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि तेज बारिश, तेज हवाओं और जलभराव के कारण दीवार कमजोर हो गई थी और अचानक ढह गई. हादसे के वक्त कई लोग, खासकर सड़क किनारे काम करने वाले वेंडर्स दीवार के पास खड़े थे और मलबे में दब गए. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.