scorecardresearch
 

कर्नाटक के इस मंदिर से 51 लाख की चांदी की मूर्ति चोरी, ताले तोड़कर ले गए चोर

कर्नाटक के विजयपुरा जिले के एक मंदिर से 32 किलो वजनी चांदी की मूर्ति चोरी हो गई. मूर्ति की कीमत करीब 51.20 लाख रुपये बताई गई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
गर्भगृह का वह स्थान जहां से चांदी की मूर्ति गायब मिली. (Photo: social media)
गर्भगृह का वह स्थान जहां से चांदी की मूर्ति गायब मिली. (Photo: social media)

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां श्री पवाड़ा बसवेश्वर मंदिर के गर्भगृह से करीब 51.20 लाख रुपये कीमत की 32 किलो चांदी की मूर्ति चोरी हो गई है. चोर मंदिर के दोनों दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और मूर्ति लेकर फरार हो गए. इस घटना का पता सोमवार सुबह चला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना मुद्देबिहाल तालुक के बसराकोड गांव में 5-6 जुलाई की रात को हुई. पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब चार बजे जब मंदिर के पुजारी वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे खुले हुए हैं. जब उन्होंने पास जाकर देखा तो अंदर-बाहर के दोनों ताले टूटे पड़े थे. इतना ही नहीं, गर्भगृह में रखी भगवान बसवेश्वर की चांदी की मूर्ति भी अपने आसन से गायब थी.

रात में पूजा के बाद लगाया था ताला

इस मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष करनांदेप्पा बिरादर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. शिकायत के मुताबिक 5 जुलाई की रात करीब नौ बजे नियमित पूजा खत्म करने के बाद पुजारी ने मंदिर के अंदर और बाहर लगे लोहे के दोनों दरवाजों पर अच्छी तरह ताला लगाया था. इसके बाद वे अपने घर चले गए थे, लेकिन देर रात चोरों ने सूने मंदिर को निशाना बना लिया.

Advertisement

पुलिस के अनुसार चोरी हुई इस मूर्ति का वजन करीब 32 किलो है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 51.20 लाख रुपये है. यह कीमती मूर्ति गर्भगृह के अंदर बने ऊंचे चबूतरे पर स्थापित थी. चोर सीधे उसी जगह पहुंचे और मूर्ति उखाड़कर अपने साथ ले गए.

फलिहाल, मुद्देबिहाल पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई हैं. साथ ही आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement