scorecardresearch
 

ईरान-इजरायल में चल रही महाजंग... इन दोनों देशों में बसे हैं कितने भारतीय?

ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने भीषण हमला कर दिया है. इजरायल ने सीधे ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया, जिसके जवाब में ईरान भी लगातार इजरायल पर हमले कर रहा है. मिडिल ईस्ट का पूरा इलाका तेजी से अशांत और अस्थिर होता दिखाई दे रहा है. ऐसे हालात में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इज़रायल और ईरान इन दोनों देशों में कुल कितने भारतीय नागरिक रह रहे हैं और मौजूदा स्थिति उनके लिए कितनी गंभीर है.

Advertisement
X
ईरान पर इजरायल-अमेरिका ने अचानक हमला किया है. (Photo- AP)
ईरान पर इजरायल-अमेरिका ने अचानक हमला किया है. (Photo- AP)

ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद हालात अचानक बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. सबसे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने घोषणा की थी कि ईरान पर 'सतर्कता बरतते हुए पहला हमला' किया गया है. इसके कुछ ही समय बाद स्थिति और गंभीर हो गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर आठ मिनट का वीडियो जारी कर पुष्टि की कि इस ऑपरेशन में अमेरिका भी शामिल है.

इजरायल ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए पूरे देश में 'विशेष और स्थायी आपातकाल' लागू कर दिया है. मिसाइल हमलों की आशंका और तेज होती झड़पों के बीच विदेशों में रहने वाले प्रवासियों, खासकर ईरान में बसे भारतीयों, की चिंता स्वाभाविक रूप से बढ़ गई है. ऐसे समय में यह जानना बेहद जरूरी है कि इन दोनों देशोंभारतीयों की कितनी आबादी रहती है.

ईरान में कितने भारतीय

विदेश मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार, ईरान में इस समय कुल 10,765 भारतीय प्रवासी मौजूद हैं. इनमें 10,320 एनआरआई और 445 भारतीय मूल के लोग (पीआईओ) शामिल हैं. बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भी ईरान में पढ़ाई कर रहे हैं. इसके अलावा कई भारतीय इंजीनियरिंग, शिक्षा, ऊर्जा और कारोबार से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत हैं. भारतीय समुदाय प्रमुख रूप से तेहरान, इस्फ़हान और जाहेदान जैसे बड़े शहरों में रहता है.

Advertisement
ईरान पर हमले की तस्वीर (Photo:AP)

इजरायल में कितने भारतीय रहते हैं

वहीं इजरायल में में करीब 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं. इनमें ज्यादातर लोग बुजुर्गों की देखभाल करने का काम करते हैं. इसके अलावा कुछ लोग हीरे के व्यापार में हैं, कुछ आईटी की नौकरी करते हैं और कुछ छात्र वहां पढ़ाई कर रहे हैं.

पिछले वर्ष ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के दौरान भारत ने ऑपरेशन सिंधु (जून 2025) के तहत ईरान में रह रहे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने का अभियान चलाया था. 

भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

जंग के कारण मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की है. दूतावास ने कहा है कि भारतीय हर समय चौकन्ने रहें और इजरायल के अधिकारियों तथा 'होम फ्रंट कमांड' द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. इनके अपडेटेड निर्देश oref.org.il/eng पर उपलब्ध हैं

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि भारतीय नागरिक तय शेल्टर के पास रहें और अपने इलाके के सबसे नजदीकी सुरक्षित स्थानों की जानकारी हर समय अपने पास रखें.

इजरायल के अंदर सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचें

एडवाइजरी में भारतियों को अगली सूचना तक इज़राइल के अंदर सभी गैर-ज़रूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है। नागरिकों को लोकल न्यूज, आधिकारिक घोषणाओं और इमरजेंसी अलर्ट पर नियमित नजर रखने को कहा गया है. किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक 24×7 हेल्पलाइन के जरिए तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं.

Advertisement

 

ईरान के लिए एडवाइजरी

वर्तमान स्थिति को देखते हुए, ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और जितना संभव हो सके घर के अंदर रहें. भारतीय नागरिकों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे समाचारों पर लगातार नज़र बनाए रखें, स्थिति के प्रति जागरूक रहें और भारत के दूतावास द्वारा जारी किसी भी आगे की सूचना का इंतजार करें।

नागरिकों को अपने पासपोर्ट, वीजा और अन्य आवश्यक दस्तावेज हर समय अपने पास रखने को कहा गया है. साथ ही किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन, सार्वजनिक जुटान और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी गई है.

स्थिति लगातार बदल रही है और इस बीच भारतीय दूतावास तथा विदेश मंत्रालय हालात पर करीबी निगरानी रखे हुए हैं. जरूरत पड़ने पर आगे भी अपडेट जारी किए जाते रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement