जयपुर में आतंकी हमले की साज़िश के मद्देनज़र शहर की नाकेबंदी कर दी गई है. गुलाबी शहर पर दहशत का ये साया उभरा है आतंकवादियों की बातचीत इंटरसेप्ट होने के बाद. मिलिटरी इंटेलीजेंस और आईबी की टीम श्रीगंगानगर में एक शख्स से इस सिलसिले में पूछताछ कर रही है.