इसे सियासत कह लीजिए, या वैचारिक विरासत का सवाल. देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल के नाम पर जो हो रहा है भव्य हो रहा है. मौका है लौहपुरुष के 139वें जन्मदिन का. उनके नाम पर बन रही दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का वर्क ऑर्डर दे दिया गया, तो इधर दिल्ली में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हो रहा है. आजादी के बाद ये पहला मौका है, जब सरदार पटेल के जन्मदिन को इतने बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है.
modi, marathon special programme on sardar patels birthday run for unity