इस साल मौसम को हुआ क्या है ये सवाल इसलिए क्योंकि मार्च के महीने में एक बार फिर मौसम का मूड बदल गया है. मूड ऐसा कि उत्तराखंड के पहाड़ कई फीट मोटी बर्फ की चादर में लिपट गए हैं. आपको सुनकर हैरानी होगी कि केदारनाथ में इतनी बर्फबारी हो रही है कि कुछ घंटों के भीतर 14 फीट मोटी बर्फ की परत जमा हो गई है.